Select Date:

विदेशी निवेशकों ने जनवरी में इस सेक्टर को दिया 30,000 करोड़ का झटका, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 09-02-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नवंबर और दिसंबर में भारतीय शेयरों में अरबों डॉलर झोंके थे। लेकिन जनवरी में उन्होंने सारी कसर निकाल दी। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय बाजार में सात सेक्टरों में 40,300 करोड़ रुपये यानी 4.8 अरब डॉलर की बिकवाली की। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर रहा। पिछले महीने एफपीआई ने इस सेक्टर में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की। दिसंबर में उन्होंने फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 29,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

एफपीआई ने खासकर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जमकर बिकवाली की। जनवरी में इस बैंक के शेयरों में 14 फीसदी गिरावट रही जो मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट है। कमाई के मोर्च पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने से ब्रोकरेज ने इसके शेयर को डाउनग्रेड कर दिया। इससे निवेशकों ने जमकर इसकी बिकवाली की। फाइनेंशियल सेक्टर के बाद एफपीआई ने सबसे ज्यादा बिकवाली कंज्यूमर गुड्स और ऑटोमोबाइल सेक्टरों में की। जनवरी में विदेशी निवेशकों ने इनमें से प्रत्येक सेक्टर में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे। साथ ही मेटल्स एंड माइनिंग और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में भी एफपीआई ने बिकवाली की।

विदेशी निवेशकों ने क्या खरीदा

विदेशी निवेशकों ने जनवरी में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में 1,746 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जो दिसंबर के 1,248 करोड़ की तुलना में अधिक है। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में देखने को मिली। जी और सोनी के बीच 10 अरब डॉलर की डील टूटने का कारण जी के शेयरों में जनवरी में 37 फीसदी गिरावट आई। यह मार्च, 2020 के बाद कंपनी के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट है। इस कंपनी में एफपीआई की 28% से अधिक हिस्सेदारी है। मेटल्स एंड माइनिंग सेक्टर में एफपीआई ने जनवरी में 1,627 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि दिसंबर में उन्होंने 1,311 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जनवरी में एफपीआई नेट सेलर्स रहे लेकिन उन्होंने आईटी, ऑयल एंड गैस, टेलिकॉम, पावर और कैपिटल गुड्स सेक्टर में खरीदारी की। लगातार तीसरे विदेशी निवेशकों ने आईटी सेक्टर के शेयरों में निवेश किया। इस दौरान उन्होंने 4,485 करोड़ रुपये की खरीदारी की। नवंबर से वे इस सेक्टर में 10,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। ऑयल एंड गैस सेक्टर में उन्होंने 3,467 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि दिसंबर में 542 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसी तरह उन्होंने टेलिकॉम एंड पावर सेक्टर में पिछले महीने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.