गोल्डन शेयर
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार 'गोल्डन शेयर' का तरीका भी अपना सकती है। इसके तहत नियंत्रण सरकार के पास ही रहेगा, चाहे हिस्सेदारी कितनी भी हो। देश के सबसे बड़े बैंक SBI में करीब 10% विदेशी हिस्सेदारी है। सरकारी बैंकों ने अपनी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार किया है। मार्च के अंत तक बैंकों का फंसा हुआ कर्ज घटकर 2.58% रह गया है।मार्च 2021 में यह 9.11% था। इस दौरान बैंकों का मुनाफा बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 1.04 लाख करोड़ रुपये था। बैंकों ने डिविडेंड के तौर पर 34,990 करोड़ रुपये बांटे हैं जो पहले 20,964 करोड़ रुपये था। CareEdge Ratings की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का बैंक क्रेडिट-टू-जीडपी अनुपात अब भी कम है।
