बेन स्टोक्स का बेजबॉल भूल जाइए, इस बांग्लादेशी ने अफगानिस्तानी बॉलर्स का बुखार उतार दिया
Updated on
15-06-2023 08:10 PM
ढाका: ब्रैंडन मैकुलम को पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद इंग्लिश टीम के खेलने का तरीका ही बदल गया। टीम टेस्ट में वनडे और टी20 वाला मोड दिखाने लगी। इंग्लैंड के इस खेलने के तरीके को बेजबॉल नाम दिया गया। अब बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने कुछ इसी तरह की बैटिंग की है। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों का मार-मार कर बुखार उतार दिया।
नजमुल ने 146 रन ठोक दिए
टेस्ट में जहां 50-60 का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा माना जाता है, वहीं नजमुल हुसैन शांतो ने 83 की स्ट्राइक रेट से 146 रन ठोक दिए। बांग्लादेश को दूसरी ही ओवर में पहला झटका लग गया था। टीम दबाव में थी लेकिन तीसरे नंबर पर उतरे शांतो ने जल्द ही पासा पलट दिया। उन्होंने 58 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। एक समय वह 100 गेंदों पर 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिर संभलकर खेलना शुरू कर दिया।
118 गेंदों पर नजमुल हुसैन शांतो ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। 175 गेंदों पर 146 रनों की पारी खेलने के बाद शांतो आमिर हमजा का शिकार बनें। अपनी पारी में उन्होंने 23 चौके और 2 छक्के मारे। बल्लेबाजी के लिए इस मुश्किल पिच पर बांग्लादेश का कोई और बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया।
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी नजमुल हुसैन शांतो अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज भी हैं। इस पारी में उन्होंने 23 चौके मारे। वह एक पारी में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा चौके मारने की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं।
इस मुकाबले में बांग्लादेश की पहली पारी 382 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन टीम की पारी सिमट गई। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले 11 ओवर में ही तीन विकेट खो दिए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…