जोंटी रोड्स और रविंद्र जडेजा को भूल जाइए, ऐसी फील्डिंग नहीं देखी होगी, पलक झपकते लपका कैच
Updated on
04-08-2023 03:20 PM
लीड्स: इंग्लैंड में द हंड्रेड (The Hundred) लीग की शुरुआत हो चुकी है। एक ही समय पर महिला और पुरुष दोनों ही लीग के मुकाबले चल रहे हैं। द हंड्रेड अपनी तरह का एक टूर्नामेंट है। इसमें ओवर नहीं बल्कि गेंदों के हिसाब से मुकाबला होता है। 100-100 गेंदों का मुकाबला खेला जाता है। गुरुवार को महिला द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और और बर्मिंघम फिनिक्स की टक्कर हुई। सुपरचार्जर्स के लिए खेलने वालीं ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहैम (Georgia Wareham) ने अद्भुत कैच लिया।
तूफानी शॉट को आसानी से लपका
बर्मिंघम फिनिक्स के लिए खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की ही एरिन बर्न्स ने वेयरहैम की गेंद पर ताकतवर शॉट खेला। गेंद सीधे सामने की तरफ गई थी। शॉट इतना तेज था कि जॉर्जिया वेयरहैम को पास दोनों हाथ ले जाने का समय भी नहीं था। उन्होंने एक हाथ बढ़ाया और गेंद को लपक लिया। शॉट इतना तेज था कि अंपायर ने तेजी से उसकी लाइन से हटे लेकिन गेंदबाज ने पहले ही गेंद को लपक लिया। कैच लेने के बाद वेयरहैम के रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि उन्हें भी भरोसा नहीं हो रहा कि कैसे यह कैच ले लिया। उन्होंने आश्चर्य में अपने मुंह पर हाथ रख लिया।
सुपरचार्जर्स ने जीता मुकाबला
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। बर्मिंघम ने 100 गेंदों पर सिर्फ 110 न बनाए। एलिक डेविडसन रिचर्ड्स ने 20 गेंदों पर 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वेयरहैम ने 20 गेंदों पर 24 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में सुपरचार्जर्स ने मुकाबले को 22 गेंद रहते जीत लिया। फोएबे लिचफील्ड ने 42 रनों की पारी खेली। भारतीय महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने 4 चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली।
8 टीमों की इस महिला हंड्रेड की शुरुआत एक अगस्त को हुई है। 27 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान कुल 34 मुकाबले खेल जाएंगे। महिला द हंड्रेड को अभी तक दोनों सीजन में ओवल इनविंसिबल्स ने ही जीता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…