'कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ नहीं दे सकते'
पाकिस्तानी पत्रकार कामरान ने बताया कि पाकिस्तान ने जब इसका विरोध किया तो यूएई और सऊदी दोनों ने साफ कह दिया कि हम अब कश्मीर पर सार्वजनिक रूप से आपका साथ नहीं दे सकते हैं। यूएई और सऊदी अरब ने कहा कि हम भारत के साथ रिश्ते को अहमियत देते हैं। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि हम भारत के साथ आपके विवाद को खत्म करा सकते हैं। इसी वजह से शहबाज शरीफ ने अपने यूएई दौरे पर भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए गुहार लगाई थी और यूएई से मदद के लिए मिन्नतें की थीं। सऊदी और यूएई ने उन्हें कश्मीर को भूलकर अपने घर को सुधारने के लिए कहा। यूएई ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर की मदद दी है। सऊदी भी अरबों डॉलर कर्ज दे रहा है। इस वजह से पाकिस्तान को उनकी बात चुपचाप माननी पड़ रही है।
