Select Date:

रुपया छोड़िए इसके सामने तो डॉलर भी पानी भरता है... ओमान की करेंसी क्यों है इतनी मजबूत?

Updated on 18-12-2025 05:24 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खाड़ी देश ओमान में हैं। मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे हैं। करीब 309,500 वर्ग किमी में फैले ओमान की आबादी करीब 55 लाख है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, लगभग 781,000 भारतीय इस देश में रहते हैं। यहां की करेंसी रियाल दुनिया की सबसे मजबूत करेंसीज में से एक मानी जाती है। ओमान के एक रियाल की कीमत 235 भारतीय रुपये के बराबर है।

रुपये की कीमत में इस साल डॉलर के मुकाबले करीब 6 फीसदी गिरावट आई है। यह तुर्की की लीरा और अर्जेंटीना की पेसो के बाद सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी है। दूसरी ओर ओमानी रियाल मजबूत बना हुआ है। इसके पीछे कई कारण हैं। ओमान में तेल और प्राकृतिक गैस का विपुल भंडार है जो इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। इस देश की आर्थिक स्थिति स्थिर है और इसके पास विदेशी मुद्रा का भी बड़ा भंडार है।

भारत का इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट

भारत इस खाड़ी देश से कच्चा तेल, एलएनजी, यूरिया और पेट्रोलियम कोक मंगाता है। साथ ही भारत वहा से दूसरे केमिकल और जिप्सम और एल्यूमीनियम मंगाता है जो देश के पावर, फर्टिलाइजर और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए काफी अहम है। भारत ओमान को मिनरल फ्यूल, केमिकल, कीमती धातु ,आयरन एंड स्टील, अनाज, जहाज, नौका, इलेक्ट्रिक मशीनरी, बॉयलर, चाय, कॉफी, मसाले कपड़े और फूड आइटम एक्सपोर्ट करता है।ओमान की आबादी काफी कम है। यही वजह है कि उसकी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा है। कम आबादी और मजबूत कमाई से ओमान को अपनी मुद्रा को स्थिर और शक्तिशाली बनाए रखने में मदद करता है। ओमानी रियाल की कीमत अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा है। अभी एक ओमानी रियाल की कीमत 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। दुनिया में बहुत कम ऐसी करेंसीज हैं जो अमेरिकी डॉलर से ज्यादा मजबूत हैं। इनमें ओमानी रियाल के अलावा कुवैती दीनार, बहरीनी दीनार, जॉर्डन दीनार, ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग, जिब्राल्टर पाउंड, कैमेन आइलैंड डॉलर, स्विस फ्रैंक और यूरो शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.