विनिंग ट्रॉफी ही भूल गए...? रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का मजेदार वीडियो वायरल
Updated on
13-02-2025 03:25 PM
अहमदाबाद: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 356 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। ओपनर शुभमन गिल ने 102 गेंद पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर (78) और विराट कोहली (52) ने भी अर्धशतक बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही। फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 60 रन जोड़े।
अर्शदीप सिंह ने मैच के सातवें ओवर में डकेट (34) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नौवें ओवर में उन्होंने सॉल्ट (23) को भी पवेलियन भेजा। इसके बाद लगातार अंतराल पर इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई।
इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैनटन ने 38, जो रूट ने 24 और हैरी ब्रूक ने 19 रन बनाए। निचले क्रम में गस एटकिंसन ने 19 गेंद पर 38 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, इनमें से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। भारत की ओर से सभी छह गेंदबाजों को विकेट मिले। अर्शदीप, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट झटके।
इस जीत के साथ भारत 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी में भरपूर आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। इससे पहले गिल के शानदार शतक, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से भारत ने 50 ओवर में 356 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो इस मैदान पर उसका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल भूल गए ट्रॉफी?
एक वीडियो में मैच खत्म होने के बाद भारत के तीनों धाकड़ विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल आगे बढ़ते दिख रहे हैं, जबकि ट्रॉफी पीछे रखी है। इसके बाद संभव है कि विराट कोहली कुछ कहते हैं फिर केएल राहुल को याद आता है तो वह पीछे मुड़ते हैं। उसी समय रोहित शर्मा भी साथ जाते हैं और फिर ट्रॉफी उठाते हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान थी। इस मोमेंट का वीडियो शेयर करते हुए फैंस टीम इंडिया की मौज ले रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…