अक्टूबर 2021 में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म हो गया। इसमें तीन कंपनियां फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप शामिल हैं। साल 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 117 अरब डॉलर रहा और इसके मंथली यूजर्स 3.7 अरब थे। जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स में करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है। मेटा प्लेटफॉर्म्स आज 1.344 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट, ऐमजॉन, सऊदी अरामको, एनवीडिया, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप ही मेटा प्लेटफॉर्म्स से ज्यादा है।
