वाईएसआर कांग्रेस से सियासत में एंट्री लेंगे पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू? जगन से मुलाकात के बाद तेज हुईं अटकलें
Updated on
17-06-2023 06:51 PM
विजयवाड़ा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रायडू आंध्र प्रदेश के कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। दरअसल रायडू ने काफी पहले ही राजनीतिक पिच पर बल्लेबाजी करने के अपने इरादे साफ कर दिए थे। अंबाती रायडू जल्द ही आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी में शामिल हो सकते हैं।
अंबाती रायडू गुंटूर जिले से आते हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते दो बार आंध्र प्रदेश के सीएम और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की थी। हालांकि जगन कथित तौर पर रायडू को अगले चुनावों में मैदान में उतारने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा जाए या नहीं।
विधानसभा-लोकसभा दोनों में आजमा सकते किस्मत रायडू ने कहा कि वह जगन के फैसले का पालन करेंगे। सीएम जगन मोहन रेड्डी राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। वह एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी क्षेत्रों में विकास की अगुआई कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ राजनेताओं ने सुझाव दिया है कि अगर रायडू विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वे पोन्नूर या गुंटूर पश्चिम क्षेत्रों में से किसी एक को चुनें। उन्हें लगता है कि मछलीपट्टनम लोकसभा क्षेत्र उनका सबसे अच्छा विकल्प है।
मछलीपट्टनम पर रायडू मजबूत दावेदार दरअसल वाईएसआरसीपी के पास मछलीपट्टनम से मौजूदा सांसद वी बालासौरी और पोन्नूर से विधायक केवी रोसैया हैं। हालांकि, गुंटूर पश्चिम के विधायक मदाली गिरिधर ने टीडीपी के उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने वाईएसआरसीपी में पाला बदल लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि बालासौरी की जगह किसी नए उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। इसके अलावा कहा जाता है कि बालासौरी 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। वह कथित तौर पर पोन्नूर से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। ऐसे में रायडू मछलीपट्टनम से विकल्प हो सकते हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…