Select Date:

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा- T20 वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी की जगह संजू सैमसन को मिलना चाहिए था मौका

Updated on 13-09-2022 07:08 PM

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना ​​है कि संजू सैमसन को ऋषभ पंत से पहले ICC T20 विश्व कप 2022 के लिए भारत की टीम में चुना जाना चाहिए था। कनेरिया का यह कमेंट तब आया, जब बीसीसीआई ने  ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। सैमसन भारत की सफेद गेंद वाली टीम से अंदर-बाहर होते आ रहे हैं और आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भी चयनकर्ताओं ने उनकी अनदेखी की है। संजू सैमसन को हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप के लिए भी नहीं चुना गया था। 

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सलेक्शन पर कहा, "संजू सैमसन जैसे व्यक्ति के लिए यह थोड़ा अनुचित है। उन्हें टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने जगह नहीं मिलने के लिए क्या गलत किया है? उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के लिए भी नजरअंदाज किया गया है। मैं ऋषभ पंत के बजाय सैमसन के लिए जाता।" कनेरिया ने आगे सुझाव दिया कि भारत को मेगा इवेंट के लिए उमरान मलिक को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से एक के रूप में चुनना चाहिए था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.