RCB के पूर्व बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कीरोन पोलार्ड की करेंगे मदद
Updated on
28-12-2022 08:06 PM
मुंबई: पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indins) ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सीजन से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे। कीरोन पोलार्ड टीम के बल्लेबाजी कोच हैं और जगदीश उनका साथ देंगे। शेन बांड और जेम्स पेंमेंट क्रमश: गेंदबाजी और फील्डिंग कोच हैं। वहीं हेड कोच की जिम्मेदारी मार्क बाउचर के पास है।
आरसीबी के लिए खेल चुके
अपने खेलने के दिनों में 47 साल के अरुण कुमार दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 100 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैचों में 7208 रन बनाये हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा भी रह चुके हैं। आईपीएल 2008 में उन्होंने टीम के लिए तीन मुकाबले खेले थे। हालांकि उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।
कोचिंग में कमाल कर चुके
क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की तरफ रुख किया और उन्हें तुरंत सफलता मिली। अरुण कुमार कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच थे जब उसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब लगातार जीते थे।
अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम के साथ काम कर चुके हैं और 2019-20 सत्र में पुडुचेरी के प्रमुख कोच रहे थे। अरुण कुमार ने 2020 से दिसंबर 2022 तक अमेरिका की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में भी काम किया था।
अंतिम नंबर पर रही थी मुंबई
आईपीएल 2021 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर थी। इस बार टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीज को नीलामी में खरीदा है। इसके साथ ही चोटिल जोफ्रा आर्चर भी वापसी करेंगे। इसी वजह से टीम को नए सीजन में बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…