नहीं रहे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Updated on
25-08-2023 01:59 PM
Bray Wyatt: WWE में ब्रे वायट और द फीन्ड के नाम से रेसलिंग करने वाले विंडहैम रोटुंडा का निधन हो गया है। वह सिर्फ 36 साल के थे। वायट कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया था। बीमारी की वजह से वह रिंग और टेलीविजन से दूर थे, लेकिन आज हुई मौत को परिवार ने अप्रत्याशित और अचानक बताया है। रोटुंडा तीसरी पीढ़ी के रेसलर थे, माइक रोटुंडा के बेटे और ब्लैकजैक मुलिगन के पोते। WWE में उन्हें वायट फैमिली के लीडर के रूप में दिखाया गया था।
ट्रिपल एच ने किया ट्वीट
ट्रिपल एच ने ट्वीट करके ब्रे वायट की मौत का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- अभी WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे WWE परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।
वापसी के लगाए जा रहे थे कयास
वायट रेसलमेनिया 39 में में हिस्सा नहीं ले पाए थे। बॉबी लैश्ले के साथ हाई-प्रोफाइल झगड़े के बीच होने के बावजूद उन्हें इवेंट से कुछ हफ्ते पहले टेलीविजन से हटा दिया गया था। हाल ही में अगस्त की शुरुआत में उनकी वापसी का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा था। बताया जा रहा था कि वह ठीक हो रहे हैं लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया।
कैसा रहा ब्रे वायट का करियर
ब्रे वायट दो बार WWE यूनिवर्सल और एक बार WWE चैंपियन रह चुके हैं। एक बार मैट हार्डी के साथ वह WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं। वहीं 2019 में वायट को WWE मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया था।
रोटुंडा और उनकी पूर्व पत्नी, सामंथा ने 2012 में शादी की। उनकी दो बेटियां हैं। 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस दौरान रोटुंडा और WWE रिंग अनाउंसर जोजो के एक साथ होने का खुलासा हुआ। जोजो ने 2019 में बेटे और 2020 में बेटे को जन्म दिया। पिछले साल जोजो और रोटुंडा की सगाई हुई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…