मिल गया बाजबॉल का तोड़, क्या है 'न्यू बैलेंस' जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा अंग्रेजों का गुरूर
Updated on
22-06-2023 09:01 PM
एजबेस्टन: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एजबेस्टन टेस्ट मैच जीतने के बाद अपना बैट हवा में उछाल दिया। फिर उसे जमीन से उठाने के बाद हवा में लहराया तो बैट के पिछले हिस्से पर 'न्यू बैलेंस' लिखा नजर आया। हो सकता है कि यह किसी ब्रैंड का नाम हो, लेकिन ये दो शब्द शायद इंग्लैंड के 'बाजबॉल' क्रिकेट का जवाब थे। इंग्लिश टीम अपने अंदाज में खेलेगी तो ऑस्ट्रेलिया को भी मैच में संतुलन बनाने आता है। कमिंस ने कुछ ऐसा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहली गेंद पर चौका खाने वाले कमिंस ने खेल का अंत अपने बल्ले से चौका लगाकर किया। कमिंस ने एक ऐसा मैच जीत लिया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी।
बाजबॉल पर उठने लगे सवाल
ऑस्ट्रेलिया की इस अप्रत्याशित जीत के बाद मेजबान इंग्लैंड की 'बाजबॉल' स्ट्रैटिजी पर सवाल उठने लगे हैं। टेस्ट बैटिंग में अटैक का तड़का लगाने और पहले दिन ही पारी घोषित करने के इंग्लैंड के फैसलों को अति आत्मविश्वास बताया जाने लगा है। हालांकि, लगता नहीं कि इंग्लैंड की टीम इस तरीके को बदलने जा रही है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट को रोमांचक बनाने के लिए लीक से अलग हटकर फैसले लेते रहेंगे। अगर नतीजा टीम के हक में नहीं रहा तो भी शिकायत नहीं करेंगे और हम जो करते आ रहे हैं उस पर अमल करेंगे।
पैट कमिंस भी सपोर्ट में इंग्लैंड ऐसी पहली टीम है जिसने पहले बैटिंग करते हुए पारी घोषित करने के बाद एक साल में दो टेस्ट मैच गंवाए हैं। इसी साल उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट 1 रन से गंवाना पड़ा है जबकि अब ऑस्ट्रेलिया ने उसे करीबी मुकाबले में 2 विकेट से हराया। बावजूद इसके इंग्लैंड की टीम का अपनी नई रणनीति के साथ सफलता प्रतिशत बेहतर है। मजे की बात है कि इंग्लैंड के तरीके पर उठे सवाल पर कमिंस ने कहा कि हर किसी को अपने तरीके से खेलना चाहिए। कमिंस ने कहा, 'दोनों टीमों की अपनी शैली है। यही सीरीज की सुंदरता है। हम दोनों अपनी ताकत से खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि कौन सा बेहतर है लेकिन मनोरंजन के लिए यह अच्छा है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…