4 दिन पहले BCCI के क्यूरेटर आए और... कोलकाता पिच विवाद पर सौरव गांगुली का चौंकाने वाला खुलासा
Updated on
19-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट सिर्फ 3 दिन के अंदर ही खत्म हो गया। साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से मुकाबला हरा दिया। वहीं मैच के बाद अब पिच को लेकर काफी ज्यादा बवाल चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि भारत की इस शर्मनाक हार में पिच का बड़ा रोल रहा है। भारत स्पिन फ्रेंडली पिच बनाकर खुद के जाल में ही फंस गया। हालांकि, कोच गौतम गंभीर का मानना है कि पिच में कोई खराबी नहीं थी। अब पिच विवाद के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है।
जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि क्या पिच का स्वरूप तय करने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने उनकी राय और विशेषज्ञता मांगी थी तो उन्होंने इंडिया टुडे को कहा 'नहीं, नहीं, मैं बिल्कुल भी शामिल नहीं हुआ।' उन्होंने आगे कहा, 'बीसीसीआई (BCCI) के क्यूरेटर टेस्ट मैच से चार दिन पहले आए और उन्होंने पिचों को अपने हाथ में ले लिया। हमारे अपने क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) भी हैं, जिन्होंने लंबे समय से बहुत अच्छा काम किया है। रिक्वेस्ट की जाती है और आप उन रिक्वेस्ट को पूरा करते हैं। बस यही बात है।'
सौरव गांगुली ने कहा, 'यह बहुत अच्छा नहीं था। मुझे पूरी तरह से मानना होगा और मुझे लगता है कि शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी, मध्य क्रम की बल्लेबाजी... आप जानते हैं एक बेहतर क्रिकेटिंग पिच के हकदार हैं। ईडन गार्डन्स में उन तीन दिनों में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था और मुझे पूरा विश्वास है कि गौतम गंभीर और उनकी भारतीय टीम को ईडन गार्डन्स की तुलना में कहीं बेहतर विकेट पर खेलना चाहिए।'
बता दें कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका अब 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर से खेला जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…