Select Date:

चार दिन जनता दर्शन..शाही प्रोटोकॉल

Updated on 11-09-2022 05:48 PM

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन आठ सितंबर को हो गया। महारानी के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। महारानी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। अंतिम संस्कार से पहले महारानी का शरीर चार दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। आइए जानते हैं कि महारानी एक अंतिम संस्कार का योजना ब्रिटेन द्वारा कैसे किया जाएगा।

दरअसल, बकिंघम पैलेस ने बयान जारी किया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शरीर बाल्मोरल कैसल के बॉलरूम स्थित ताबूत में सुरक्षित रख दिया गया है। निधन के बाद ब्रिटेन के शाही प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई हैं। शाही परंपरा के मुताबिक क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी हैं। 

रविवार 11 सितंबर: शरीर ताबूत के साथ रविवार 11 सितंबर को सड़क मार्ग से 180 मील की यात्रा करके एडिनबर्ग पहुंचाया जाएगा। ताबूत को होलीरूडहाउस के महल से सेंट जाइल्स कैथेड्रल ले जाया जाएगा। मंगलवार तक शरीर को ताबूत में ही रखा जाएगा। इसके बाद बुधवार से वेस्टमिंस्टर हॉल में लंदन के बकिंघम पैलेस ले जाया जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। 

निधन के पांच दिन बाद उनके ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे तक औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान महारानी को गन सैल्यूट दिया जाएगा। उनके जिंदगी के हर साल को याद करते हुए 96 बार फायर किया जाएगा।

छठवें दिन महारानी के अंतिम संस्कार की रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान मिलिट्री परेड होगी। शाही परिवार के सदस्य भी इस सफर में शामिल रहेंगे। सातवें दिन किंग चार्ल्स वेल्स संसद में एक और शोक प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए वेल्स की यात्रा करेंगे। वे कार्डिफ में लियानडाफ कैथेड्रल भी जाएंगे। 

सोमवार 19 सितंबर: लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में सोमवार 19 सितंबर को सुबह 11:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। विंडसर कैसल में एक सेरेमनी के बाद महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। 

वेस्टमिंस्टर ऐबे में क्वीन एलिजाबेथ को पति प्रिंस फिलिप के बगल में ही दफनाया जाएगा। जिस दिन उन्हें दफनाया जाएगा उस दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा और पूरे देश में छुट्टी होगी। 

इससे पहले सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह के तहत किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। मां एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूर्व वह ब्रिटेन के प्रिंस थे, शनिवार को उनकी ताजपोशी के लिए औपचारिक घोषणा की गई। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.