फॉक्सकॉन के सीईओ यंग लियू को इस वजह से पद्म भूषण से किया गया सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी बने
Updated on
27-01-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी फॉक्सकॉन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यंग लियू (Young Liu) एक जाने माने उद्यमी हैं। यंग लियू को तकनीकी क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। यंग लियू (Young Liu) को भारत सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वह पहले विदेशी हैं, जिन्हें सरकार ने तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया है। फॉक्सकॉन करीब 70 फीसदी आईफोन को असेम्बल करती है। भारत में तेजी से इस कंपनी का विस्तार हो रहा है। यंग लियू इस कंपनी के मुखिया हैं। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर है।
तीन कंपनियां स्थापित की
यंग लियू को एक बड़े इनोवेटर के तौर पर जाना जाता है। वह अभी तक 3 कंपनियों की स्थापना कर चुके हैं। साल 1988 में उन्होंने यंग माइक्रो सिस्टम्स की स्थापना की। यह कंपनी मदरबोर्ड बनाती है। इसके बाद साल 1995 में आईसी डिजाइन कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी पीसी चिपसेट के लिए आईसी डिजाइन करती है। वहीं साल 1997 में आईटीई टेक्नॉलॉजी नाम की कंपनी स्थापित की।
बिजनेस बढ़ा रही फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन भारत में तेजी से अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। कंपनी को भारत में दिसंबर महीने में एक बिलियन डॉलर के एडिशनल फंडिंग की मंजूरी मिली थी। इससे भारत में नया कारखाना खोला जाएगा, जहां केवल एप्पल प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा। कोविड के बाद कंपनी चीन के अलावा भारत में अपना विस्तार कर रही है। साल 2023 में दक्षिण भारत में कंपनी ने तेजी से अपना कारोबार फैलाया है। कंपनी की योजना अप्रैल 2024 तक भारत में आईफोन बनाने की है।
चीन से बढ़ा तनाव
फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कोरोना और चीन के साथ तनाव के बाद फॉक्सकॉन चीन से बाहर भी उत्पादन कर रही है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि भारत में सुधार और नीतियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए बहुत बड़े मौके दिए हैं। उन्होंने कहा था, "भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण देश होगा।" बता दें कि पद्म भूषण भारत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसे गणतंत्र दिवस के पहले दिया जाता है। इस साल 132 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…