Select Date:

फ्रांस ने किया थेल्स X-Fire रॉकेट सिस्‍टम का टेस्‍ट, भारत के पिनाका MBRL का रास्‍ता बंद?

Updated on 28-05-2026 11:52 AM
पेरिस: फ्रांसीसी डिफेंस कंपनी थेल्स ने हाल में ही लॉन्च हुए X-Fire लॉन्चर का इस्तेमाल करके अपने नए लॉन्ग-रेंज रॉकेट आर्टिलरी सॉल्यूशन की पहली लाइव फायरिंग की है। थेल्स का दावा है कि यह नया रॉकेट सिस्टम फ्रांस की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को बढ़ाने में सक्षम होगा। इससे फ्रांस की अमेरिकी HIMARS रॉकेट लॉन्चर पर निर्भरता कम की गई है। फ्रांस लंबे समय से मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर की तलाश कर रहा है। इसके लिए फ्रांस ने भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर में भी रुचि प्रदर्शित की थी। हालांकि, इस नए परीक्षण से आशंका जताई जा रही है कि फ्रांस अब भारत से पिनाका रॉकेट सिस्टम नहीं खरीदेगा।

X-Fire रॉकेट सिस्टम की खासियतें जानें


थेल्स का कहना है कि इस टेस्ट फायरिंग ने X-Fire लॉन्चर की इस क्षमता को साबित किया कि यह तेजी से डिप्लॉयमेंट और शूट-एंड-स्कूट ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। इसे किसी भी जगह पर तुरंत तैनात और हटाया जा सकता है। इससे दुश्मन की जवाबी हमले से बचा जा सकता है। इसके अलावा यह तेज चलने वाले व्हील्ड आर्टिलरी सिस्टम सटीक लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक कर सकता है। इस फ्रांस के पुराने लांस-रोकेट्स यूनिटेयर सिस्टम को बदलने के लिए बनाया गया है।

X-Fire रॉकेट सिस्टम से फ्रांस को मिलेगी बढ़त


फ्रांसीसी डिफेंस कंपनी थेल्स ने मंगलवार को एरियनग्रुप और कई फ्रांसीसी डिफेंस स्टेकहोल्डर्स के साथ पार्टनरशिप में किए गए फायरिंग ट्रायल के बाद इन टेस्ट की घोषणा की। कंपनी के अनुसार, X-Fire लॉन्चर ने फायर-कंट्रोल इंटीग्रेशन, लॉन्चर स्टेबिलाइजेशन और रैपिड शूट-एंड-स्कूट मोबिलिटी कॉन्सेप्ट को वैलिडेट करते हुए कई रॉकेट लॉन्च सफलतापूर्वक किए, जो मॉडर्न युद्ध के मैदान में काउंटर-बैटरी रडार और लोइटरिंग म्यूनिशन के खिलाफ सर्वाइवेबिलिटी के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

X-Fire रॉकेट सिस्टम की रेंज क्या है?


X-Fire लॉन्चर को फ्रांस की एक सॉवरेन लॉन्ग-रेंज लैंड स्ट्राइक क्षमता को फील्ड करने के बड़े प्रयास के हिस्से के रूप में डेवलप किया जा रहा है। यह रॉकेट सिस्टम 150 किलोमीटर से आगे के टारगेट को भेदने में सक्षम है। भविष्य में इसकी रेंज और ज्यादा बढ़ाने की भी योजना है। इस रॉकेट सिस्टम को 6x6 टैक्टिकल ट्रक चेसिस पर लगाया गया है। यह सिस्टम मॉड्यूलर लॉन्चर आर्किटेक्चर को डिजिटल फायर-कंट्रोल सिस्टम के साथ जोड़ता है, जिसे NATO कमांड नेटवर्क के साथ इंटरऑपरेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। थेल्स इस सिस्टम को एक स्केलेबल आर्टिलरी सॉल्यूशन के तौर पर पेश करता है जो गाइडेड रॉकेट और भविष्य के डीप-स्ट्राइक इफ़ेक्टर्स सहित कई म्यूनिशन फैमिली को इंटीग्रेट करने में सक्षम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.