Select Date:

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर फ्रेंचाइजी लीग ऑर्गनाइजर्स का विरोध

Updated on 10-02-2024 12:51 PM

पाकिस्तान में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी कराने पर अब फ्रेंचाइजी लीग के ऑर्गनाइजर्स ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में टी-20 लीग भी होती हैं। अगर ICC टूर्नामेंट हुआ तो खिलाड़ी उनकी लीग में नहीं खेलेंगे, इसलिए ICC को अपने शेड्यूल में बदलाव करने चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी और मार्च के दौरान होगी, इस दौरान 4 देशों की टी-20 लीग भी चलती हैं। इससे पहले BCCI ने भी पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने का विरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान में किसी भी तरह के क्रिकेट मैच खेलने नहीं जाएगी।

फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है टूर्नामेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू होनी है। 8 टीमों के बीच 15 मुकाबलों का टूर्नामेंट मार्च के पहले सप्ताह तक चलेगा। टूर्नामेंट शुरू होने के दौरान UAE की ILT20, बांग्लादेश की BPL और साउथ अफ्रीका की SA20 लीग भी चलेंगी।

वहीं फरवरी के आखिर में ही पाकिस्तान की अपनी ही फ्रेंचाइजी लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी खेली जाती है। ऐसे में इन 4 लीग के ऑर्गनाइजर्स को चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं।

ILT20 ऑर्गनाइजर्स की ICC से मांग
UAE का ILT20 टूर्नामेंट इस सीजन 19 जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगा। 2025 में भी टूर्नामेंट साल के शुरुआती 2 महीनों में ही होगा। ऐसे में ILT20 ऑफिशियल्स ने बताया, 'हमें लिमिटेड विंडो में काम करना होगा।' अब तक बाकी 2 सीजन का शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है लेकिन ऑफिशियल्स ने कहा कि अगर ICC ने शेड्यूल चेंज नहीं किया तो उन्हें जनवरी में ही टूर्नामेंट खत्म करना होगा।

IPL से क्लैश कर सकता है PSL
पाकिस्तान में PSL इस बार 17 फरवरी से शुरू हो कर 18 मार्च तक चलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में आमतौर पर 20 दिन तक मुकाबले होते हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को PSL शुरू करने के लिए मार्च का ही समय मिलेगा। अगर टूर्नामेंट इस दौरान शुरू हुआ तो यह भारत के IPL से क्लैश करेगा, क्योंकि IPL मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाता है।

भारत ने इनकार किया तो पाकिस्तान में टूर्नामेंट होना भी मुश्किल
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी कराने की पहली और सबसे बड़ी मुश्किल टीम इंडिया है। BCCI ने किसी भी तरह के क्रिकेट मैच के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने की परमिशन नहीं दी है। बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच भी पाकिस्तान छोड़कर किसी और देश में कराने का सुझाव दिया है। हालांकि, ICC ने अब तक वेन्यू चेंज नहीं किया।

2023 का एशिया कप भी पूरी तरह से पाकिस्तान में होना था, लेकिन BCCI के इनकार करने के बाद ज्यादातर मुकाबले श्रीलंका में हुए। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले, यहां तक कि फाइनल भी कोलंबो में हुआ। अगर चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में भी BCCI की चली तो टूर्नामेंट में भारत के मैच किसी और देश में कराए जा सकते हैं।

पाकिस्तान है डिफेंडिंग चैंपियन
चैंपियंस ट्रॉफी आखिरी बार 2017 के दौरान इंग्लैंड में खेली गई थी। तब फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2013 में भारत ने भी इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। अब पाकिस्तान में टूर्नामेंट का 9वां एडिशन खेला जाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.