खबरों के मुताबिक चीन पाकिस्तान पर रूस से अच्छे संबंध रखने का दबाव बना रहा है। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कई पाकिस्तानी कंपनियों को अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। इन पाकिस्तानी फर्मों को मिसाइल और न्यूक्लियर से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ब्लैकलिस्ट में डाला गया है। इस लिस्ट में किन कंपनियों को डाला गया है उसके बारे में कोई रिपोर्ट नहीं है। इस बीच अमेरिका ने यह भी कहा है कि चीनी कंपनियां जेनेटिक डेटा इकट्ठा करने और उनके विश्लेषण में शामिल हैं।