आर्मी डे पर पहली बार दिखेगा पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल, ड्रोन के जरिये सामान पहुंचाने का तरीका
Updated on
14-01-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: इस बार 15 जनवरी को आर्मी डे परेड में सिर्फ आर्मी की अलग अलग रेजिमेंट के दस्ते ही मार्च नहीं करेंगे बल्कि पहली बार आर्मी के पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल भी दिखाई देगा। इसका मतलब है कि पैरा ट्रूपर्स आसमान से छलांग लगाएंगे। इसके अलावा परेड में ड्रोन भी दिखाया जाएगा और दिखाया जाएगा किस तरह ड्रोन के जरिये दूर दराज के विषय भौगोलिक परिस्थिति वाले इलाकों में सैनिकों तक जरूरत का सामान पहुंचाया जा सकता है।
आर्मी डे परेड में पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल दिखाकर बताया जाएगा कि किस तरह किसी भी ऑपरेशन में सैनिकों को एयरड्रॉप किया जाता है। इसके जरिये सैनिकों को जल्द से जल्द वहां पहुंचाया जा सकता है। खासकर स्पेशल ऑपरेशंस में पैरा ट्रूपर्स को दुश्मन के इलाके में ड्रॉप किया जाता है और वह वहां अपने मिशन को अंजाम देते हैं। आर्मी इन दिनों बड़ी संख्या में ड्रोन भी ले रही है। आर्मी का फोकस अटैक ड्रोन के साथ ही ऐसे ड्रोन पर भी है जो सामान पहुंचा सकें यानी लॉजिस्टिक सप्लाई के काम आ सकें। परेड में दिखाया जाएगा कि ड्रोन के जरिए सैनिकों तक दवाई से लेकर हथियार-गोला-बारूद तक कैसे ड्रॉप करवाया जा सकता है।
भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार आर्मी डे की परेड देश की राजनाधी दिल्ली से बाहर हो रही है। हर साल दिल्ली के परेड ग्राउंड में 15 जनवरी को आर्मी डे पर आर्मी डे परेड होती है। इस बार यह परेड बैंगलुरू में मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड में होगी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…