Select Date:

80 करोड़ को अगले साल तक मुफ्त राशन:भाजपा चुनावी राज्यों में इस योजना को भुनाएगी

Updated on 26-12-2022 06:11 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा मुफ्त राशन अगले साल तक जारी रखने का फैसला लिया है। सरकार की इस योजना को भाजपा अगले साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रही है।

पहले पढ़िए भाजपा के लिए क्यों खास है यह योजना
जिन 9 राज्यों में चुनाव हैं उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और त्रिपुरा भाजपा के लिहाज से काफी अहम हैं। इनमें मुफ्त राशन का लाभ 4.75 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि मुफ्त राशन गरीबों के लिए बड़ी सुविधा है, क्योंकि विपक्ष इन राज्यों में महंगाई का मुद्दा उठा रहा है।

चूंकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 3 करोड़ 35 लाख से अधिक है। ऐसे में यह योजना भाजपा के लिए अहम है।

मुफ्त राशन पाने वालों पर बना रही फिल्म
भाजपा मुख्यालय में शनिवार को चुनावी तैयारियों की समीक्षा में यह तय किया गया कि पार्टी मंडल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक फ्री राशन योजना के लाभार्थियों तक पहुंचे। साथ ही सभाओं, गोष्ठियों और परिचर्चा में फ्री राशन की बात रखें। पार्टी लाभार्थियों को लेकर विज्ञापन फिल्म बना रही है। इसका उपयोग हर विधानसभा में चुनाव प्रचार में होगा। प्रचार के लिए विशेष वाहन तैयार होंगे जो हर विधान सभा क्षेत्र से गुजरेंगे।

जनवरी में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फ्री राशन को राजनीतिक/ आर्थिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में शामिल किया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त देने का फैसला बताता है कि मोदी सरकार गरीबों को लेकर संवेदनशील है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.