स्टेडियम में फ्री वाटर... BCCI के वादे की लखनऊ में निकली हवा, 100-100 रुपये में बिके बॉटल
Updated on
13-10-2023 02:15 PM
लखनऊ: बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2023 से स्टेडियम में फ्री पानी देने की घोषणा की थी। इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। बोर्ड के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में कुछ और ही देखने को मिला। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैदान पर यह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी था।
पैसे से पानी मिलने का दावा
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच के दौरान इकाना स्टेडियम में पैसे से पानी मिल रहे थे। सोशल मीडिया पर दर्जनों फैंस ने इसका दावा किया है। कई ने वीडियो भी शेयर किए हैं, जहां फ्री वाटर लिखा तो है लेकिन वहां कुछ भी नहीं है। फैंस का दावा है कि पानी की बोतल 100 रुपये की मिल रही थी। वहीं 10 से 20 रुपये में एक ग्लास पानी मिल रहा था। फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि एक समय ऐसा आया जब घंटों तक पैसे देने के बाद भी पानी नहीं मिल रहा था।
बीसीसीआई पर लगातार उठ रहे सवाल
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बीसीसीआई पर कई वजहों से सवाल उठ रहे हैं। भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए जब पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद पहुंची तो उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान लड़कियां डांस भी कर रही थीं। इसे लेकर बीसीसीआई पर क्रिकेट फैंस भड़क गए। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया। यह मामला शांत ही नहीं हुआ था कि इकाना स्टेडियम में पैसे से पानी मिलने का दावा होने लगा। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी। 19 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…