Select Date:

दोस्त ही बन बैठा सबसे बड़ा दुश्मन, जैसे-तैसे बची Babar Azam की नाक

Updated on 15-02-2023 07:37 PM
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल 2023 का आगाज पाकिस्तान में धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। 14 फरवरी मंगलवार को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच में एक रोमांचक मुकाबला कराची नेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें बाबर आजम के नेतृत्व वाली पेशावर ने आखिरी ओवर में यह रोचक मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम लगभग पेशावर के मुंह से मैच को निकालकर ले गए थे। उन्होनें अपने ही दोस्त की टीम की जमकर धुनाई कर डाली। बता दें कि बाबर और इमाद के बीच गहरी दोस्ती है। दोनो ने एक साथ पाकिस्तान के लिए खूब क्रिकेट खेला है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि दो दोस्तो के बीच हुए इस दिलचस्प मुकाबले में आखिर क्या-क्या घटा।
कराची किंग्स के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके चलते पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसमें कप्तान बाबर आजम ने 68 तो टॉम कोहलर-कैडमोर ने 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई। वहीं कराची की तरफ से मीर हमजा, एंड्र्यू टाई, इमरान ताहिर और बेन कटिंग को 1-1 सफलतम मिली। ऐसे में कराची को यह मैच अपने नाम करने के लिए 200 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करना था।

इमाद वसीम की विस्फोटक पारी भी नहीं बचा पाई मैच

मैच की दूसरी पारी में कराची किंग्स की शुरुआत काफी ज्यादा धीमी रही। टीम ने अपने 4 विकेट महज 50 रन के अंदर-अंदर ही खो दिए। ऐसा लग रहा था कि कराची ने अपने घुटने पेशावर के सामने टेक दिए। लेकिन कप्तान इमाद वसीम के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ मिलकर एक शतकीय साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पेशावर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

ग़ौरतलब है कि शोएब अर्धशतक जड़कर 52 रन के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन इमाद अंत तक लड़ते रहे। वह अंत तक नाबाद भी रहे। लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत के देहलीज पार नहीं करवा पाए। कराची किंग्स आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन से मुकाबला हार गई। इमाद ने 47 गेंदों में 170.21 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। वहीं पेशावर की तरफ से वहाब रियाज और जेम्स नीशम ने 2-2 विकेट लिए। जबकि सलमान इरशाद को भी 1 सफलता मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.