Select Date:

प्लास्टिक के कचरे से मोटी कमाई कर रहे दोस्त, खड़ी कर दी करोड़ों रुपये की कंपनी

Updated on 21-08-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: कोच्चि का एक स्टार्टअप प्लास्टिक कचरे को उपयोगी चीजों में बदल रहा है। इस स्टार्टअप का नाम कार्बन एंड व्हेल (Carbon & Whale) है। इसने सिर्फ दो साल में 10,000 किलो से ज्यादा प्लास्टिक को रिसाइकल किया है। अब यह 8 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है। यह कंपनी सिंगल-यूज प्लास्टिक को रिसाइकल करती है। फिर उससे बेंच, स्टूल और इंटरलॉक टाइल्स जैसे मजबूत प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी का कहना है कि उनके प्रोडक्ट 15 से 20 साल तक चलते हैं। साथ ही, इन्हें बाद में फिर से रिसाइकल किया जा सकता है।

2022 में शुरू हुई थी कंपनी

कार्बन एंड व्हेल की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। इसे दो दोस्तों एल्विन जॉर्ज और सिद्धार्थ एके ने शुरू किया था। एल्विन इंजीनियर हैं और उन्हें एजुकेशन और डिजिटल सेक्टर का अनुभव है। सिद्धार्थ ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। बाद में सूरज वर्मा भी इस टीम में शामिल हो गए। वे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) में प्रोफेसर हैं। सूरज ने कंपनी को तकनीकी जानकारी देने में मदद की।

इवेंट में मिले थे दोनों

एल्विन और सिद्धार्थ एक इवेंट में मिले थे। दोनों को प्लास्टिक प्रदूषण की चिंता थी। इसलिए, उन्होंने मिलकर इसका समाधान निकालने की सोची। इस तरह कार्बन एंड व्हेल की शुरुआत हुई।
यह कंपनी स्कूल, कॉलेज और बीच की सफाई से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करती है। फिर कचरे को छांटकर प्रोसेस किया जाता है। इसके बाद उससे फर्नीचर बनाया जाता है। यह फर्नीचर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड और बेंगलुरु जैसे शहरों के पार्क, मेट्रो स्टेशन और शॉपिंग सेंटर में देखा जा सकता है।

क्या है कमाई का मॉडल?

कार्बन एंड व्हेल एक खास तरीके से काम करती है। इसे सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल कहते हैं। इसमें किसी भी चीज को बेकार नहीं जाने दिया जाता। कंपनी का कहना है कि उनके फर्नीचर को पिघलाकर नए प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं। यह कंपनी बेंच पर विज्ञापन दिखाकर भी पैसे कमाती है।
लुलु ग्रुप, कोच्चि मेट्रो, केरल टूरिज्म और कोचीन स्मार्ट मिशन लिमिटेड (CSML) इस कंपनी के पार्टनर हैं। केरल स्टार्टअप मिशन और KSIDC जैसी सरकारी संस्थाओं ने भी इस कंपनी को सपोर्ट किया है।

एल्विन जॉर्ज ने बताया कि पहले साल (2022-23) में कार्बन एंड व्हेल ने सिर्फ 69,447 रुपये कमाए थे। लेकिन सिर्फ दो साल में कंपनी तेजी से आगे बढ़ी है। आज कंपनी की वैल्यू 8 करोड़ रुपये है।

कंपनी का नया अभियान

अब इस स्टार्टअप ने एक नया अभियान शुरू किया है। इसका नाम #Declutter है। इसका लक्ष्य है 10 लाख किलो प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल करना। कार्बन एंड व्हेल ने यह साबित कर दिया है कि पर्यावरण की समस्याओं को बिजनेस के अवसर में बदला जा सकता है। साथ ही, रिसाइकल बेंच बनाकर एक बेहतर और साफ दुनिया बनाई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि एक बार में एक रिसाइकल बेंच बनाकर हम दुनिया को बेहतर बना सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.