अंबानी, अडानी से बिड़ला तक... मोदी 3.0 से उद्योगपतियों को क्या-क्या उम्मीदें?
Updated on
10-06-2024 02:52 PM
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला और अशोक हिंदुजा शामिल थे। कई उद्योगपतियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उम्मीद जताई कि नया कार्यकाल देश के विकास और समृद्धि के लिए अह होगा। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि आपके नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य, कृषि, महिला विकास और डिजिटल सेक्टर में काफी प्रगति की है। भारत और दुनिया के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।
इंडस्ट्री को उम्मीद है कि गठबंधन सरकार के तहत मोदी अपना रिफॉर्म एजेंडा जारी रखेंगे। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी ने एक्स पर लिखा, आपने सक्षम नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 साल में नई ऊंचाइयों को छुआ है। हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आपका विकसित भारत का अभियान दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, 'नई कैबिनेट के साथ मुझे भरोसा है कि हमारा देश उन्नति और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। आइए मिलकर मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए काम करें।'
गठबंधन सरकार
मोदी सरकार का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्यूफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पर रहने की उम्मीद है लेकिन माना जा रहा है कि विवादास्पद नीतिगत सुधारों में देरी हो सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि एनडीए गठबंधन में शामिल कई दलों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। साथ ही इस बार विपक्ष ज्यादा मजबूत है। एस्सार कैपिटल के डायरेक्टर प्रशांत रुइया ने उम्मीद जताई कि मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य पाने की दिशा में भारत आगे बढ़ता रहेगा। देश के सबसे रईस बैंकर उदय कोटक और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल भी समारोह में मौजूद थे। अनंत अंबानी और करण अडानी जैसे नई पीढ़ी के उद्योगपतियों ने भी इसमें शिरकत की।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…