अरिजीत सिंह से शंकर महादेवन तक, भारत और पाकिस्तान मैच से पहले कई सुपरस्टार सिंगर्स करेंगे परफॉर्म
Updated on
13-10-2023 02:17 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले प्री-मैच शो के लिए सुपरस्टार लाइन-अप की पुष्टि की है। वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम की खबरें आ रही थीं। अब बीसीसीआई ने इसपर मोहर भी लगा दी है।
कौन-कौन करेंगे परफॉर्म?
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले तीन बड़े म्यूजिक सुपरस्टार परफॉर्म करेंगे। इसमें अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह के नाम शामिल हैं। बीसीसीआई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनकी पुष्टि की है। इस इवेंट को म्यूजिकल ओडिसी नाम दिया गया है। अरिजीत सिंह ने आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में इसी मैदान पर अपने गानों से समां बांध दिया था।
साढ़े 12 से होगी शुरुआत
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दो बजे से शुरू होना है। इसके लिए डेढ़ बजे टॉस होगा। टॉस से एक घंटे पहले साढ़े 12 बजे म्यूजिक ओडिसी की शुरुआत होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ और सुनिधि चौहान की भी प्रस्तुती होने वाली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगिंग प्री-मैच शो के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले के इनिंग ब्रेक के दौरान 10 मिनट का कार्यक्रम भी होगा।
7 साल बाद भारत में टक्कर
भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 7 साल बाद भारतीय सरजमीं पर मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले आखिरी बार 2016 टी20 वर्ल्ड कप में कोलकाता के मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। उस समय वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा ले रहा कोई भी पाक खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…