अटापट्टू से डॉटिन तक... इन धाकड़ खिलाड़ियों पर ऑक्शन में होगी झमाझम पैसों की बारिश
Updated on
09-12-2023 01:54 PM
मुंबई: शनिवार को होने वाले दूसरे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के ऑक्शन में डैनी व्याट, चमारी अटापट्टू, डिएंड्रा डॉटिन और किम गार्थ हॉट पिक हो सकते हैं। उनपर पैसों की जमकर बारिश हो सकती है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। उस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 भी खेला जाएगा।
वीमेंस प्रीमियर लीग की 5 फ्रेंचाइजी -मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कुल 165 खिलाड़ी नीलामी के लिए होंगे। इसमें से खिलाड़ियों के स्लॉट ही खाली हैं, जिसमें 9 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के हैं। 165 में से 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। युवा बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप नीलामी में शामिल होने वाली मौजूदा भारतीय टीम कू एकमात्र खिलाड़ी हैं। 10 लाख की बेस प्राइस वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य थीम।
वीमेंस प्रीमियर लीग में हर एक फ्रेंचाइजी टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी शामिल कर सकती है। इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली टीम अडानी की गुजरात जायंट्स है, जो तीन विदेशी खिलाड़ियों सहित 10 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल 1 में अंतिम स्थान पर रही, अपने दो मैचों को छोड़कर सभी मैच हार गई।
डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की शुरू होने की संभावना फरवरी-मार्च में बताई जा रही है। डॉटिन और गार्थ दो ऐसी खिलाड़ी हैं, जो इस ऑक्शन में 50 लाख के ब्रैकेट में हैं। बता दें कि डॉटिन को पिछले साल गुजरात जायंट्स ने चिकित्सा आधार पर विवादास्पद रूप से रिलीज कर दिया था। वहीं गार्थ ने उन्हें स्क्वाड में रिप्लेस किया था।
चार खिलाड़ी-एमी जोन्स (इंग्लैंड की कीपर-बैट), शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज, जिसे यूपी वॉरियर्स ने रिलीज किया), जॉर्जिया वेयरहैम (ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर, जिसे गुजरात जायंट्स ने रिलीज किया) और एन-नाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलियाई, जिसे गुजरात जायंट्स ने रिलीज किया)-को 40 लाख के ब्रैकेट में रखा गया है। एसोसिएट देशों के 15 खिलाड़ियों की पंजीकृत संख्या पिछले साल भी 19 थी, यूएसए की तारा नॉरिस एसोसिएट देशों में से एकमात्र खिलाड़ी थीं जिन्हें पिछले साल नीलामी में खरीदा गया था, और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को प्रभावित भी किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…