कलाई के जादूगर बनने से मैच फिक्सिंग तक कैसे भारत के सबसे सफल कप्तान का करियर हुआ बर्बाद
Updated on
08-02-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिन्होंने सफलता से लेकर बर्बादी तक का वो मंजर देखा जिसकी किसी ने कल्पना नहीं थी। वह जब मैदान पर उतरते थे तो कलाइयां मैच का रुख बदल देती थी। फ्लिक शॉट हो या फिर कट उसे देखना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता था। यही कारण है कि अजहर को कलाई का जादूगर भी कहते थे। वही अजहर आज 61 साल के हो गए हैं। वैसे तो अजहर ने अपने खेल से भारतीय क्रिकेट में एक अमिट छाप छोड़ी है लेकिन उनके पीक पर कुछ ऐसा हुआ जिससे उनकी सभी उपलब्धियों धूमिल पड़ गई।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1984 में टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। अजहर ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी, सिर्फ डेब्यू में ही नहीं, बल्कि अगले दो मैच में भी उन्होंने शतक जड़कर हैट्रिक बना दी। अजहर का यह रिकॉर्ड आज तक कायम है। दुनिया के किसी बल्लेबाज ने करियर के अपने शुरुआती तीन मैचों में लगातार शतक जमाया है।
डेब्यू टेस्ट के बाद से ही अजहर की करियर निकल पड़ी। जल्द ही उन्हें वनडे में भी मौका मिल गया। इसके साथ ही 1989 में उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी गई। अजहर ने टीम इंडिया के लिए 47 टेस्ट और 174 वनडे में कप्तानी की। टेस्ट कप्तानी में उन्होंने टीम इंडिया को 14 और 103 वनडे मैचों में जीत दिलाई। अजहर का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बना रहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…