Select Date:

दिल्ली, बिहार से लेकर पंजाब तक... कहां कब तक स्कूल बंद?

Updated on 09-01-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। नए साल की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा समेत कई राज्यों में स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां कर दी गई हैं। दिल्ली में बच्चों की छुट्टियां 15 जनवरी कर बढ़ा दी गई हैं, तो वहीं यूपी के कई जिलों में भी छुट्टियां लगातार बढ़ाई जा रही हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपके यहां स्कूलों में कब तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।


1. दिल्ली - Delhi
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी में इन दिनों पहाड़ों से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया है। पहले केवल सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश था लेकिन सरकार ने अब प्राइवेट स्कूलों में सर्दी को देखते हुए छुट्टियों का ऐलान किया है। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की रेमेडियल क्लास भी सस्पेंड कर दी गई हैं।
    2. उत्तर प्रदेश - Uttar Pradesh
    उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिन जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहता था वहां पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया है। ऐसे में ज्यादातर जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। नोएडा, लखनऊ,अलीगढ़, बनारस और कुशीनगर में 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया है। वहीं, रायबरेली, मैनपुरी, गोरखपुर, महाराजगंज, चित्रकूट, हापुड़, सीतापुर, मुरादाबाद समेत कई राज्यों में भी छुट्टियों का ऐलान किया है। हालांकि बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए क्लास 9वीं से 12वीं के बच्चों को स्कूल में बुलाया जा रहा है। लेकिन इनके स्कूल आने के समय में बदलाव किया गया है।
    3. बिहार और झारखंड - Bihar & Jharkhand
    बिहार और झारखंड में भी स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं। पटना समेत ज्यादातर जिलों में 14 जनवरी तक 10वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां की गई हैं। वहीं झारखंड में 5वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है।
    4. हरियाणा - Haryana
    राजधानी दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया है। सरकार ने 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए उनकी क्लासेस जारी रखी हैं। 10वीं और 12वीं के बच्चों की क्लास सुबह 10 से 2 बजे तक जारी रहेंगी
    5. पंजाब - Punjab
    दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। पहले ये छुट्टियां 8 जनवरी तक के लिए थीं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.