गौहर खान के देवर से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के इस एक्टर की एंट्री, ये 5 नए नाम और कन्फर्म
Updated on
18-08-2025 01:35 PM
'बिग बॉस 19' 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसके लिए कई सिलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। सलमान खान के इस शो के लिए अभी कन्फर्म लिस्ट बाहर नहीं आई है, पर कुछ नाम जरूर सामने आए हैं, जिन्हें तय बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां अशनूर कौर, बसीर अली, गौरव खन्ना और शफक नाज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, वहीं कुछ और नाम सामने आए हैं।
'द खबरी' के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' के लिए आवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, जीशान कादरी और अतुल किशन का नाम कन्फर्म है। अतुल किशन का नाम 'बिग बॉस 18' के समय भी सामने आया था, पर तब एनमौके पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
जीशान कादरी
ये बॉलीवुड के मशहूर राइटर, एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। जीशान कादरी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा था। इसके अलावा वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दूसरे पार्ट में एक्टिंग करते हु्ए भी नजर आए थे। जीशान कादरी 'बिच्छू का खेल' और 'यॉर ऑनर 2' जैसी वेब सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं।
अतुल किशन
यह एक जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर हैं। 18वें सीजन के बाद मेकर्स ने एक बार फिर उन्हें 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया। अतुल किशन शर्मा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कंपनी 'किशन इवेंट्स' हरियाणा की सबसे बड़ी इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनियों में से एक है।
आवेज़ दरबार
आवेज़ दरबार एक्टर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रिश्ते में गौहर खान के देवर हैं और मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।
नगमा मिराजकर
नगमा मिराजकर देश की एक टॉप फैशन इनफ्लुंसर हैं और आवेज़ दरबार की खास दोस्त हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। नगमा को आवेज़ की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। नगमा ने साल 2024 में ब्यूटी क्रिएटर ऑफ द इयर अवॉर्ड भी जीता था।
'बिग बॉस 19' के लिए इन सेलेब्स का भी नाम आया सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार 'बिग बॉस' में 19 कंटेस्टेंट्स होंगे। इनमें से 3 वाइड कार्ड एंट्री होंगी। अन्य जिन सिलेब्रिटीज का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आया है, उनमें 'पायल गेमिंग' के नाम से मशहूर गेमर और यूट्यूबर पायल धरे, 'द ट्रेटर्स' फेम पूरव झा, धीरज धूपर, मिस्टर फैजू, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुग्धा चापेकर, लता सभरवाल, अपूर्वा मुखीजा, हुनर गांधी, धनश्री वर्मा, मीरा देवस्थले और संगीतकार अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…