Select Date:

हेड कोच गौतम गंभीर से ऋषभ पंत तक, कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में लगा क्रिकेटर्स का ग्लैमर, जानें कौन-कौन पहुंचा

Updated on 18-03-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी इस महफिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।

रिसेप्शन में इस अंदाज में दिखे कुलदीप और वंशिका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में आयोजित इस आलीशान रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार पर सवार होकर पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप ने काले रंग का बंद गला सूट, वहीं वंशिका ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी।

कोच गौतम गंभीर संग यह भारतीय खिलाड़ी भी आए नजर

शास्त्रीय संगीत की सुगम धुन के बीच आयोजित रिसेप्शन पार्टी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, भारत के मशहूर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन भी शामिल हुए। कुलदीप ने 14 मार्च को वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी।

अब आईपीएल में दिखेंगे कुलदीप यादव

31 साल के कुलदीप यादव हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं। हालांकि, अब उनका अगला असाइंटमेंट आईपीएल 2026 होने वाला है। आईपीएल के 19वें एडिशन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। कुलदीप यादव पिछले कुछ साल से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। इस बार भी वह डीसी की जर्सी में नजर आएंगे। बता दें कि 1 अप्रेल को दिल्ली अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.