Select Date:

'तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर अब...', भांजी सिमर भाटिया के डेब्यू पर इमोशनल हुए अक्षय

Updated on 04-12-2025 06:12 PM
अक्षय कुमार के घर से फिल्मों में कदम रखने के लिए उनकी अगली जेनरेशन तैयार नजर आ रही है। उनकी भांजी सिमर भाटिया बड़े पर्दे पर जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'इक्कीस'से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब अक्षय ने अपनी भांजी के लिए सोशल मीडिया परएक लंब-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है।

अक्षय ने अपनी भांजी का इंडस्ट्री में वेलकम करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिमर के सिनेमा में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत पर गर्व और खुशी जताई है। घर की इस लाडली की इस शुरुआत को परिवार के लिए एक खास पल बताया है।

'तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर अब'

अक्षय ने भांजी के लिए नोट शेयर करते हए लिखा, 'तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते देखना... ज़िंदगी वाकई एक चक्र की तरह है। सिमर, मैंने तुम्हें एक शर्मीली बच्ची से, जो अपनी मां के पीछे छिप जाती थी, एक कॉन्फिडेंट लड़की में बदलते देखा है जो कैमरे का सामना करने के लिए ऐसे तैयार है जैसे वो इसी के लिए बनी हो।'

'हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो'

उन्होंने आगे लिखा, 'सफर मुश्किल है लेकिन जैसा कि मैं तुम्हें जानता हूं, तुम उसी स्पार्क, उसी ईमानदारी और उसी जिद्दी इरादे के साथ इसमें जाओगी जो हमारे परिवार में है। हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो और फिर यूनिवर्स का मैजिक देखो।' अक्षय ने आगे लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा... दुनिया सिमर भाटिया से मिलने वाली है लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक स्टार रही हो। चमकती रहो!'

अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' से इंडस्ट्री में डेब्यू

सिमर भाटिया इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का पहला रोमांटिक ट्रैक 'सितारे' बुधवार को रिलीज हुआ। इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। इसी के साथ मेकर्स ने सिमर भाटिया का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी शेयर किया। बता दें कि सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं।

इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी

बता दें कि ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है जो परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन की कहानी है। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और यह 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आनेवाले हैं जो उनके जीवन की आखिरी फिल्म बताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.