Select Date:

राशिद खान से मोहम्मद नबी तक, पाकिस्तान के आतंकी हमले से टूटे अफगानी क्रिकेटर्स, अपनों को खोने पर जताया दुख

Updated on 17-03-2026 01:41 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत का कहना है कि इस हमले में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले से हालांकि अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी टूट गए हैं। अब उन्होंने इस हमले और अपनों को खोने पर दुख जाहिर किया है। आइये जानते हैं किसने क्या लिखा।

पााकिस्तान के हमले पर अफगानी क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया

अजमतुल्लाह उमरजई ने एक्स पर लिखा, 'आज रात काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद, पाकिस्तानी हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एक अस्पताल से आसमान में आग की लपटें उठने लगीं। रमजान के महीने में, रोज़ा खोलने के बाद, कई मासूम लोगों की जानें चली गईं और कई घायल हो गए। आज रात शोक मना रहे हर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। काबुल शोक में डूबा हुआ है। हम न्याय और शांति के लिए दुआ करते हैं।'अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक्स पर लिखा, 'काबुल में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की वजह से आम नागरिकों की मौत की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। जानकर या अनजाने में नागरिकों के घरों, एजुकेशन फैसिलिटी या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना वॉर क्राइम है। खासकर रमजान के पाक महीने में मानव जीवन के प्रति घोर उपेक्षा घृणित और बहुत चिंताजनक है।'उन्होंने आगे कहा, 'इससे केवल विभाजन और नफरत ही बढ़ेगी। मैं यूएन और अन्य ह्यूमन राइट्स एजेंसियों से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान करता हूं। इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूँ। हम ठीक हो जाएंगे और एक राष्ट्र के रूप में फिर से उठेंगे। हम हमेशा ऐसा करते हैं। इंशाल्लाह।'अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने एक्स पर लिखा, 'काबुल में आज रात उम्मीद की किरण हॉस्पिटल में खत्म हो गई। युवा लड़के ट्रीटमेंट ले रहे थे, जिनका पाकिस्तानी सेना ने बम विस्फोट में कत्ल कर दिया। माएं गेट पर इंतजार कर रही थीं, अपने बेटों का नाम पुकार रही थीं। रमजान की 28वीं रात पर, उनकी जान चली गई।काबुल में आज रात उम्मीद की किरण हॉस्पिटल में खत्म हो गई। युवा लड़के ट्रीटमेंट ले रहे थे, जिनका पाकिस्तानी सेना ने बम विस्फोट में कत्ल कर दिया। माएं गेट पर इंतजार कर रही थीं, अपने बेटों का नाम पुकार रही थीं। रमजान की 28वीं रात पर, उनकी जान चली गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.