Select Date:

रेखा और ऐश्वर्या से लेकर जया बच्चन तक, जब सिमी ग्रेवाल के शो में स्टार्स ने खोले गहरे राज, मच गया था हंगामा!

Updated on 11-04-2023 10:22 PM
एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने फिल्मी पर्दे पर 'कर्ज' और 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी बटोरी थी। 70 और 80 के दशक में सिमी ग्रेवाल का बॉलीवुड में खूब जलवा था। उन्होंने फिल्मों में ऋषि कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक के साथ काम किया। सिमी ग्रेवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में जहां वह जामनगर के महाराजा के साथ रिलेशनशिप में रहीं तो वहीं बाद में मंसूर अली खान और यहां तक कि रतन टाटा के साथ भी नाम जुड़ा।
सिमी ग्रेवाल की निजी जिंदगी की तरह ही उनके चैट शो Rendezvous with Simi Garewal ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आखिर इसमें आने वाले फिल्म स्टार्स करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे जो करते थे। सिमी ग्रेवाल का यह शो 1997 में शुरू हुआ था और 2001 में भी इसका जलवा रहा। सिमी ग्रेवाल के इस शो में अमिताभ बच्चन से लेकर रेखा, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा तक ने शिरकत की और कई चौंकाने वाले राज से पर्दा उठाया था। उनमें से कुछ के बारे में हम आपको Tuesday Tadka सीरीज में बता रहे हैं।

ऐश्वर्या का खुलासा- शाहरुख ने फिल्मों से निकलवाया

Aishwarya Rai ने सिमी ग्रेवाल के शो में यह खुलासा करके चौंका दिया था कि उन्हें कई फिल्मों में कोई वजह बताए बिना ही निकलवा दिया गया था। इनमें Shah Rukh Khan की भी फिल्में शामिल थीं। सिमी ग्रेवाल ने जब ऐश्वर्या से पूछा था कि उन्हें 'वीर ज़ारा' समेत शाहरुख की पांच फिल्मों से क्यों निकाला गया तो ऐश्वर्या ने कहा था, 'मैं भला कैसे इसका जवाब दे सकती हूं? हां, उस वक्त हमारी साथ में कुछ फिल्मों की बात चल रही थी। और फिर अचानक ही पता चला कि मैं फिल्मों का हिस्सा नहीं हूं। कोई वजह बताए बिना ही मुझे निकाल दिया गया। इस क्यों का जवाब मुझे कभी नहीं मिला। हालांकि बाद में शाहरुख ने ऐश्वर्या से माफी भी मांगी थी। (फोटो: social media)

​जया बच्चन- अमिताभ मेरे साथ रोमांटिक नहीं​

Jaya Bachchan ने यह खुलासा करके चौंका दिया था कि Amitabh Bachchan उनके साथ बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं और एक पति के तौर पर वह उन्हें 10 में से 5 रेटिंग देंगी। जया ने कहा था कि अगर उनकी गर्लफ्रेंड होती तो शायद वह रोमांटिक चीजें करते, वाइन और फूल लाते पर वह उनके साथ बिल्कुल भी वैसे नहीं हैं। हालांकि जया ने कहा था कि अमिताभ बहुत शर्मीले हैं। लेकिन वह यह बात कबूल करने से भी पीछे नहीं हटीं कि डेटिंग के वक्त अमिताभ और वह एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे। (फोटो: Twitter@IIFA)

राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर

क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर कभी राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं? यह खुलासा एक्ट्रेस ने एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में किया था। करीना से जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा था कि पूरी दुनिया में वह किसे डेट करना चाहेंगी तो एक्ट्रेस ने राहुल गांधी का नाम लिया था। करीना ने कहा था कि यह थोड़ा विवादित पर वह राहुल गांधी को डेट करना चाहेंगी। करीना ने तब कहा था कि वह राहुल गांधी को जानना चाहेंगी। वह जब भी टीवी पर या अखबार में राहुल गांधी को देखती हैं तो सोचती हैं कि उनसे बातें करना काफी मजेदार होगा।

बड़ा दिखने के लिए प्रीति जिंटा ने की थी यह हरकत

आपको जानकर हैरानी होगी प्रीति जिंटा ने उम्र में बड़ा दिखने के लिए क्या-क्या हरकतें कीं। इनका खुलासा उन्होंने भी सिमी ग्रेवाल के शो में किया था। प्रीति ने बताया कि जब उनकी मम्मी ने उन्हें एक पार्टी में जाने से मना किया और कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को परमिशन नहीं हैं तो प्रीति ने अपनी मम्मी की अलमारी से ब्रा निकालकर पहनी और उसमें संतरे लगा लिए। इसके बाद वह क्लब गईं और बोलीं कि वह 18 साल की हैं। (फोटो: Instagram)

रेखा ने किया था खुलासा-अमिताभ से बहुत प्यार करती हूं

रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार और रिश्ते की कहानी तो अब हर किसी को पता है। लेकिन तब तहलका मच गया था जब रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में अमिताभ के लिए प्यार कबूल किया था। तब एक सवाल के जवाब में रेखा ने कहा था कि दुनियाभर में जितना भी प्यार है, उसमें थोड़ा और प्यार मिला दीजिए। वह उतना ज्यादा प्यार अमिताभ से करती हैं। हालांकि रेखा ने कहा था कि वह अमिताभ को सिर्फ अपने दिल और दिमाग में प्यार करती थीं। वैसे उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। (फोटो: Instagram)





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.