Select Date:

शमी से ईशान तक... वो 5 बदकिस्मत खिलाड़ी, जो योग्य होते हुए भी रहे BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

Updated on 10-02-2026 12:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 के लिए कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड बी में रखा गया है। ग्रेड ए में सिर्फ शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह हैं। हालांकि हम आपको बताएंगे उन 5 बदकिस्मत खिलाड़ियों के बारे में, जो योग्य थे लेकिन फिर भी उनको बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला।

मोहम्मद शमी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उसके बाद शमी को ड्रॉप कर दिया गया। शमी हालांकि डॉमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 के लिए नहीं मिला है। पाटीदार भी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। रजत पाटीदार ने भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे मुकाबला खेल रखा है।

ईशान किशन

बल्ले से आग उगल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी इस बार बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। बता दें कि किशन टी20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में भारतीय टीम में 2023 के बाद वापसी की है।

मुकेश कुमार

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी 2025-26 के लिए बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। मुकेश ने भारत के लिए आखिरी मैच 2024 में खेला था। उन्होंने अपने करियर में अब तक भारत के लिए तीन टेस्ट, छह टेस्ट और 17 टी20 मुकाबले खेले हैं।

सरफराज खानडॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को भी इस बार बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद सरफराज को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया। उसके बाद खान ने लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाए। उसके बाद भी उनको खेलने का मौका नहीं मिला। सरफराज ने भारत के लिए अपने करियर में छह टेस्ट खेले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.