कंधा देने से लेकर अस्थि विसर्जन तक, सब इंतजाम करेगी यह कंपनी
Updated on
20-11-2022 04:01 PM
नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद मुंह से निकलता है .. हे भगवान! अब यही देखना बाकी था...। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही लोगों को अहसास होता है कि यह अब समय की जरूरत है। इस फोटो में एक स्टाल का फोटो दिखाया गया है। यह स्टाल एक स्टार्टअप का है। जिसका नाम है सुखांत फ्यूनरल (Sukhant Funeral)। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह अपने ग्राहकों को अंतिम संस्कार की सेवाएं देती है।
अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की सुखांत फ्यूनरल अंतिम संस्कार का सारा काम संभालती है। कंधा देने वाले लोगों से लेकर पंडित- नाई और यहां तक कि अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है। यही नहीं, आप अंतिम संस्कार की प्री-बुकिंग (Pre Booking) भी करा सकते हैं। यानी ग्राहक मृत्यु से पहले ही स्वयं अपने अंतिम संस्कार की बुकिंग करा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह सेवा कोई नया आविष्कार हो। दुनिया के कई देशों में यह सर्विस आम है, लेकिन अब भारत में भी यह शुरू हो चुकी है।
मिलेंगी ये सेवाएं सुखांत फ्यूनरल की साइट पर सर्विसेज वाले टैब में तीन विकल्प हैं। प्री-प्लान मोक्ष, अतिम संस्कार सेवा और अदर सर्विसेज। प्री-प्लान मोक्ष सेवा में आप अपनी अंतिम यात्रा एडवांस में प्लान कर सकते हैं। इसमें सिल्वर प्लान की कीमत 37,700 रुपये है। कंपनी का कहना है, जब तक प्लान होल्डर जीवित रहेगा उसके जन्मदिन जैसे सुनहरे पल सेलिब्रेट किये जाएंगे। इसके अलावा अदर सर्विसेज में कंपनी, लीगल हेल्प, ट्रिब्यूट फिल्म मेकिंग, अखबार में शोक संदेश छपवाने, शोक सभा आयोजित करने, अस्थि विसर्जन और ऑर्गन डोनेशन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।
लोग बता रहे समय की जरूरत
सोशल मीडिया पर लोग इस स्टार्टअप को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। लोगों का कहना है कि न्यूक्लियर फैमिली के दौर में यह समय की मांग है। एक यूजर ने लिखा कि बड़े शहरों में इस सुविधा को होना बेहद जरूरी है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि संयुक्त से एकल परिवार होने और अब अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह स्टार्टअप है। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले समय में यह स्टार्टअप काफी बड़ी कंपनी बनेगा।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…