Select Date:

सोनू सूद से लेकर उर्वशी रोतेला की मां की संपत्ति जब्त, ED ने अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में की बड़ी कार्रवाई

Updated on 20-12-2025 01:39 PM
अवैध सट्टेबाजी ऐप 'वन एक्स बैट' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में आरोपों के दायरे में आए कई फिल्मी सितारों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने अपनी जांच को तेज करते हुए कुल 7.93 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों के मालिक बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा जैसी नामी हस्तियां हैं।

ईडी ने सोनू सूद की 1 करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, नेहा शर्मा की लगभग 1.26 करोड़ रुपए, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपए और उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। कुछ क्रिकेटर्स की भी मिलाकर इस तरह, अब तक करीब 7.93 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां ईडी ने अपने नियंत्रण में कर ली हैं।

ईडी की जांच में नपे सितारे

मामला 'वन एक्स बैट' और इसके अन्य ब्रांड्स से जुड़ा है, जो भारत में बिना किसी कानूनी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे। ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह ऐप भारत में अपने प्रचार के लिए कई मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल कर रहा था। इन हस्तियों ने जान-बूझकर विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील की, जिससे अवैध कमाई को छिपाने का प्रयास किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.