लालू राज से सम्राट सरकार तक, 22 साल ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र यादव, अब रख रहे पैसे का हिसाब-किताब
Updated on
08-05-2026 11:43 AM
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995 तक लालू सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री बनाए गए। 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी पहली एनडीए सरकार में ऊर्जा मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। उसके बाद से वे 2008 में ढाई वर्षों के लिए जल संसाधन विभाग में गए।
फिर से 2010 में बिजेंद्र यादव को ऊर्जा मंत्री बनाया गया। 2014 में जीतन राम मांझी सरकार में नौ महीना ऊर्जा मंत्री नहीं रहे। 2015 में वे फिर से ऊर्जा मंत्री बनाए गए। उसके बाद से वे लगातार ऊर्जा मंत्री की जिम्मेवारी निभाते रहे। सम्राट कैबिनेट के विस्तार में ऊर्जा विभाग नए मंत्री बुलो मंडल को दिया गया है। बिजेंद्र यादव को वित्त और वाणिज्य कर मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
22 साल तक बिहार के ऊर्जा मंत्री रहे बिजेंद्र यादव
लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल से शुरू हुआ बिजेंद्र यादव का ऊर्जा मंत्री का सफर अब थम गया। 1991 से लेकर अब तक, कुछ छोटे अंतरालों को छोड़कर, वे बिहार की बिजली व्यवस्था के पर्याय बने रहे। हालांकि, इस बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी बुलो मंडल को सौंपी गई है।
बिजेंद्र यादव बिहार की राजनीति के वो स्तंभ रहे हैं जिन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और अब सम्राट चौधरी के साथ काम किया। 1991 में लालू सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री बनने से शुरू हुआ उनका सफर 2026 तक जारी रहा। ज्यादातर वक्त बिजली विभाग की कमान उन्हीं के पास रही। अब उनकी जगह बुलो मंडल नए ऊर्जा मंत्री हैं।
जब नीतीश कुमार ने पीएम मोदी कराया परिचय
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का परिचय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया। 35 साल से बिना विवाद के सियासत का चेहरा बिजेंद्र यादव 1990 से लगातार 9 बार सुपौल से विधायक हैं। बिजली क्षेत्र में क्रांति और कोसी के विकास के कारण उन्हें 'कोसी का विश्वकर्मा' कहा जाता है।
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…