Select Date:

'ईरानी राष्ट्रपति, IRGC से खुफिया तंत्र तक', नए सुप्रीम लीडर के पीछे तेहरान एकजुट, अमेरिका-इजरायल को झटका

Updated on 09-03-2026 03:57 PM
तेहरान: ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है। सुप्रीम लीडर चुनने के लिए जिम्मेदार ईरानी संस्था ने सोमवार को इसका ऐलान किया है। इजरायल और अमेरिका की ओर से धमकियों के बीच ईरान नए सुप्रीम लीडर के पीछे एकजुट नजर आ रहा है। मोजतबा को समर्थन करने वालों में राष्ट्रपति, पुलिस, पार्लियामेंट के स्पीकर, आईआरजीसी, बासिज पैरामिलिट्री बॉडी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री शामिल हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर के चुनाव में दखल की बात कही थी। वहीं इजरायल ने ना सिर्फ नए लीडर बल्कि इसे चुनने वाली काउंसिल तक पर हमले की धमकी दी थी। इसके बावजूद देश की सभी पॉलिटिकल और सिक्योरिटी बॉडी ने उनके चयन पर पूरा सपोर्ट जताया है। सुरक्षा एजेंसियों ने नए सुप्रीम लीडर के लिए सबकुछ करने की बात कही है।

ईरान ने दिया एकता संदेश

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा के पीछे खड़ा होना ईरान की तरफ से अमेरिका और इजरायल को एकता का मैसेज है। ईरान ने यह बताने की कोशिश की है कि अली खामेनेई और दूसरे शीर्ष नेताओं की हत्या के बावजूद तेहरान में सत्ता को गिराना विदेशी ताकतों के लिए कोई आसान काम नहीं होगा।ईरानी जनता को अब अपने नए सुप्रीम लीडर को देखना और सुनना चाहती है। मोजतबा खामेनेई बहुत ज्यादा पब्लिक के बीच नहीं रहे हैं। ऐसे में उनके देश के नाम संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट को लगता है कि फिलहाल सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए मोजतबा का जनता के सामने आना मुश्किल है।

हार्डलाइनर माने जाते हैं मोजतबा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को धार्मिक तौर पर अपने पिता अली खामेनेई के मुकाबले ज्यादा सख्त माना जाता है। सुप्रीम लीडर के तौर पर उनको IRGC की पसंद बताया गया है। मोजतबा खामेनेई 56 साल के हैं लेकिन अभी तक वह पब्लिक से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। वह अपने पिता के आसपास ही रहते थे।

मोजतबा खामेनेई पर मौलवियों का भरोसा रहा है। इसका फायदा उनको सुप्रीम लीडर बनने में मिला है। वह इराक-ईरान युद्ध के दौरान मिलिट्री में काम कर चुके हैं। मोजतबा की पत्नी जहरा भी 28 फरवरी को तेहरान में हुए हमले में अपने ससुर अली खामनेई और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मारी गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.