सूर्य से लेकर चंद्रमा तक, नए साल में इसरो कर सकता है कई नए बड़े करामात
Updated on
02-01-2023 05:31 PM
नई दिल्ली: नए साल 2023 का आगाज हो चुका है। इस साल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। 2023 में इसरो आदित्य एल-1 सन और चंद्रयान-3 जैसे बड़े इंटरप्लेनेटरी मिशन लॉन्च करेगा। इसके अलावा गगनयान मिशन भी लॉन्च करेगा ये भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन होगा। इसरो कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल रीक्षण रेंज में पुन: प्रक्षेपित होने वाले वाहन का पहला रनवे लैंडिंग प्रयोग करने की भी योजना बना रहा है।
2022 में इसरो ने किए 5 बड़े मिशन लॉन्च
इसरो के लिए साल 2022 भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण रहा। इसरो ने 2022 में अंतरिक्ष क्षेत्र में गहरी छलांग लगाई है। इस साल इसरो ने 5 बड़े मिशन लॉन्च किए। इसमें वनवेब द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट का लॉन्च शामिल है। इस मिशन के लिए हैदराबाद स्थित स्टार्टअप द्वारा निर्मित भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट स्काईरूट एयरोस्पेस का इस्तेमाल किया गया। इस साल श्रीहरिकोटा में इसरो लॉन्च सेंटर परिसर में एक अन्य स्टार्टअप, अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा स्थापित देश के पहले निजी लॉन्चपैड की स्थापना भी हुई।
2023 की शुरुआत में आदित्य एल-1 सन मिशन होगा लॉन्च साल 2014 से दिसंबर 2022 तक, मोदी सरकार के तहत इसरो ने 44 अंतरिक्ष यान मिशन, 42 लॉन्च वाहन मिशन और पांच टेक्नोलॉजी दिखाने वाले मिशन लॉन्च किए गए। इसरो 2023 के शुरुआती महीनों में आदित्य सूर्य मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लाग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) के चारों ओर एक हेलो आर्बिट में रखा जाएगा, जो हमारे ग्रह से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है। L1 प्वाइंट के आसपास स्थित एक सैटेलाइट से सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देखा जा सकता है। मिशन में सूर्य के कोरोना, क्रोमोस्फीयर और फोटोस्फीयर, इससे निकलने वाले कण प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की स्टडी की जा सकती है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…