Select Date:

हताश और निराश... आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद रही फेल, झल्लाईं काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

Updated on 26-04-2024 02:11 PM
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मालकिन काव्या मारन अपनी टीम की हर मैच में नजर आती हैं। काव्या अपना एक्सप्रेशन नहीं छिपाती हैं। उन्हें देखकर यह पता चल जाता है कि मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति क्या है। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली। इस मैच के दौरान काव्या अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश दिखीं।

नहीं चले हैदराबाद के बल्लेबाज

आईपीएल में हैदराबाद के बल्लेबाज बेखौफ बैटिंग कर रहे हैं। सीजन में तीन बार टीम 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। लेकिन आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रह ी।

समद का विकेट गिरते ही रिक्शन वायरल

अब्दुल समद आरसीबी के खिलाफ मैच में हैदराबाद की आखिरी उम्मीद थी। कर्ण शर्मा की गेंद पर उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं। इससे बाद काव्या मारन ने ऐसा रिएक्शन दिया।

काव्या को समझ ही नहीं आया क्या हो रहा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पावरप्ले में ही विपक्षी टीम को मैच के दूर कर देती थी। हालांकि इस मैच में पावरप्ले में ही 4 विकेट गिर गए। तीन प्रमुख विदेश बल्लेबाजों के वापस लौटते ही टीम की हार भी पक्की हो गई।

रन चेज में खुली पोल

अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 5 में से 4 जीत हासिल की थी। वहीं बाद में खेलते हुए 2 मैच में एक जीत मिली थी। आरसीबी के खिलाफ रन चेज में टीम की पोल खुल गई। लगातार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीम दबाव में 200 तक भी नहीं पहुंच पाई।

टेबल में तीसरे नंबर पर हैदराबाद

पिछले साल पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रहने वाली हैदराबाद इस बार तीसरे नंबर पर है। 8 मैचों में टीम को 5 जीत और 3 हार मिली है। नए कप्तान पैट कमिंस इसकी बड़ी वजह हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.