2017 में मलेशिया भाग गया था जाकिर नाइक
जाकिर नाइक भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा के आरोपों का सामना कर रहा है। नाइक 2017 में मलेशिया भाग गया था, तब से वह भगोड़े के तौर पर जिंदगी गुजार रहा है। बड़ी बात यह है कि 2020 में मलेशिया ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए नाइक के अपने देश में भाषण देने को प्रतिबंधित कर दिया था। भारत ने 2016 के अंत में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा, या दुर्भावना की भावनाओं को बढ़ावा देने या बढ़ावा देने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करने और सहायता करने के आरोप में गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था।
