Select Date:

आईपीएल के बाद भी जारी रहेगा क्रिकेट का फुल धमाका, देंखे टीम इंडिया का वर्ल्ड कप तक पूरा शेड्यूल

Updated on 26-03-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। मई के अंत में टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इसके बाद भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड जाएंगी। 7 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसके साथ ही भारत जून में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेल सकता है। हालांकि ये मुकाबले किस टीम के खिलाफ होंगे, अभी तक इसका फैसला नहीं हुआ है।

जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज दौरा

भारतीय टीम को जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। बीसीसीआई जून में छोटी वनडे सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है जो भारत के 7-11 जून तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने और जुलाई के पहले सप्ताह में वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने के बीच हो सकती है। बीसीसीआई ने विभिन्न बोर्डों के साथ बातचीत की है लेकिन इसका परिणाम सामने नहीं आया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारत विंडीज दौरे पर दो अतिरिक्त टी20 भी खेल सकता है। इस दौरे में 10 मैच होंगे-दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 वेस्ट इंडीज दौरे के बाद भारत अगस्त के तीसरे सप्ताह में तीन टी20 खेलने आयरलैंड जाएगा। भारत इसके बाद सितम्बर में 50 ओवर के एशिया कप में हिस्सा लेगा। फिर ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा। अक्टूबर-नवम्बर में भारत विश्व कप की मेजबानी करेगा।

10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार

टीम इंडिया को 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। आखिरी बार 2013 में भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उसके बाद से टीम ने अच्छा प्रदर्शन तो किया है, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई है। इस साल दो आईसीसी इवेंट हैं। टीम इसमें जीत हासिल कर 10 साल के इंतजार को खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.