Select Date:

गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के शिवा के एक ओवर में सात छक्के जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Updated on 29-11-2022 07:35 PM

महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इस ओवर में कुल 43 रन बने। इससे पहले 2018 में फोर्ड ट्रॉफी में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के विलेम लुडिक के ओवर में इतने रन बनाए थे। रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में यह कारनामा दिखाया। गेंदबाज शिवा सिंह थे जिन्होंने इस ओवर में एक नोबॉल भी की जिससे यह सात गेंद का ओवर हो गया। कुल मिलाकर एक ओवर में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम पर है, जिन्होंने वेलिंगटन में शेल ट्रॉफी के एक मैच में आठ छक्के लगाए थे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेले हुए इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह की ओवर की पांचवी गेंद नोबॉल थी और उस पर भी गायकवाड़ ने छक्का लगाया था। गायकवाड़ पारी का आगाज करते हुए आखिर तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल है। गायकवाड़ की पारी की मदद से महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 330 रन बनाए। इसमें उनके साथियों का योगदान केवल 96 रन था।

शिवा सिंह की पहली गेंद नीचे रहती फुलटास थी जिस पर गायकवाड़ ने मिडविकेट पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने सीधा छक्का जमाया जबकि तीसरी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छह रन के लिए भेजा। चौथी गेंद को लांग ऑफ जबकि नोबॉल करार दी गई पांचवी गेंद भी इसी दिशा में छक्के के लिए भेजी गई। गायकवाड ने इसके बाद फ्रीहिट का पूरा फायदा उठा कर छठी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। सातवीं और आखिरी गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्का जमाया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से गायकवाड़ उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ओवर में कम से कम लगातार छह छक्के जड़े हों। उनसे पहले सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, कीरोन पोलार्ड और तिसारा परेरा यह कारनामा कर चुके हैं। जहां तक गेंदबाज शिवा सिंह की बात है तो उन्होंने नौ ओवर में 88 रन दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.