गांधारी: अब बदले की आग में तप रही खूंखार मां बनकर आएंगी तापसी पन्नू, OTT पर रिलीज होगी एक्शन फ्रेंचाइजी
Updated on
10-09-2024 01:57 PM
कहते हैं एक मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसके बच्चे पर आती है तो काली भी वही बनती है... OTT की 'हसीन दिलरुबा' तापसी पन्नू अब कुछ इसी अंदाज में खूंखार एक्शन करती हुई नजर आने वाली हैं। उनकी नई फिल्म 'गांधारी' की घोषणा हो गई है। यह फिल्म एक मां की है, जिसके बदले की आगे सबकुछ भस्म कर देने वाली है! कनिका ढिल्लन ने तापसी को 'हसीन दिलरुबा' बनाया था, अब वही उन्हें 'गांधारी' बनाकर ला रही हैं। मंगलवार को इसका अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सिर्फ एक डायलॉग से तापसी अपने तेवर और फिल्म का कलेवर दोनों बयान कर देती हैं।
तापसी पन्नू, कनिका ढिल्लन और नेटफ्लिक्स की तिकड़ी 'गांधारी' को एक फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में है। यह एक इमोशनल-एक्शन-ड्रामा फ्रेंचाइजी होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए तापसी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, 'कनिका और मैं कुछ अलग करने के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। यह पहली बार है जब कनिका ने एक एक्शन फिल्म लिखी है। यह भी पहली बार है जब मैं एक इमोशनल-एक्शन फिल्म कर रही हूं।'
अब तक 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं तापसी और कनिका
कनिका और तापसी लंबे समय से दोस्त हैं। अनुराग कश्यप की 2018 में 'मनमर्जियां' से यह दोस्ती शुरू हुई थी। तब से अब तक दोनों सहेलियां 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'डंकी' और हालिया रिलीज 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं।
तापसी बोलीं- ये एक्शन फिल्म है, पर कोई स्पाई थ्रिलर नहीं है
'नाम शबाना' और 'बेबी' जैसी फिल्मों के लंबे समय बाद तापसी पन्नू पर्दे पर 'गांधारी' में एक्शन करती नजर आएंगी। वह कहती हैं, 'जब जासूसी फिल्में चलन में नहीं थीं, तब मैंने यह किया था। अब जब स्पाई फिल्मों का चलन बढ़ गया है तो मुझे इस जॉनर की कुछ फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मैंने ठुकरा दिया। मुझे लगा कि मैंने यह पहले भी किया है। फिर कनिका ने 'गांधारी' का आइडिया दिया, जिसमें मैं जासूस नहीं हूं! मैं एक मां हूं, जो बदला लेने के लिए लड़ने जा रही है।'
कनिका ढिल्लन बोलीं- तापसी एक्शन में कमाल का काम करती हैं
दूसरी ओर, कनिका ढिल्लन अपनी फिल्म के बारे में कहती हैं, 'गांधारी एक मां की भावनात्मक और बदला लेने वाली कहानी है, जिसे एक एक्शन फ्रैंचाइजी के रूप में बनाया गया है। यह कहानी और इसके किरदार में एक कठोरता भी है और खूबसूरती भी, यह कुछ ऐसा है कि जिसे पर्दे पर कहने की जरूरत है। तापसी एक्शन में भी बहुत अच्छी हैं। आज बहुत कम लीड एक्ट्रेसेस हैं जो एक्शन पार्ट को पूरी तरह से निभा सकती हैं, और वह उनमें से एक हैं।'
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…