16 साल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, गन्ने के जूस में मिलाया था नशीला पदार्थ, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
Updated on
02-08-2023 01:04 PM
अलवर : जिले के बानसूर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों सचिन गुर्जर (19 वर्ष) और मंजीत जाट (20 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है। बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि 29 जुलाई रात्री को बानसूर थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे एक छात्रा का 27 जुलाई को दो युवकों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर नारायणपुर ले जाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद फिर उसे पावटा ले जाकर गैंगरेप की घटना को दुबारा अंजाम दिया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बानसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 जुलाई को एक 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की और पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद पीडिता से 64 के बयान दर्ज करवा दिए गए।
गन्ने के जूस में पिलाया नशीला पदार्थ
घटना 27 जुलाई की है जब पीड़िता सुबह स्कूल के लिए जा रही थी तो आरोपियों ने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। बदमाश चाकू की नोक पर पीडिता को बाइक पर बैठा कर ले गए। नारायणपुर क्षेत्र में एक कमरे पर ले जाकर उसके साथ दोनों बदमाशों ने गन्ने का जूस पिया जिसमे कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। पीडिता जब अचेत अवस्था में हो गई तो दोनों आरोपियों ने उसेके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी और दोनों आरोपी कमरे में बैठे हुए थे।
अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी
गैंगरेप करने के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि उन्होंने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए हैं। इस संबंध में परिजनों को बताया तो वह उन्हें वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को 1 घंटे में कपड़े बदलकर घर से वापस अपने साथ आने के लिए दबाव बनाया और पीड़िता को घर के बाहर छोड़ दिया।इसके बाद पीड़िता कपड़े बदलकर उनके साथ आ गई।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता को वह जयपुर जिले के पावटा में ले गए जहां दोनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। उसके बाद आरोपी पीड़िता को शाम 7:00 बजे चौकी गोरधनपुरा में अपने परिचित के पास छोड़ गए। इसके बाद पीडिता के परिजन उसको लेने रात 9 बजे पहुंचे। देर रात को घर पहुंची डरी सहमी पीडिता ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने बानसूर थाने में 29 जुलाई मुकदमा दर्ज कराया था। बानसूर पुलिस उपाधीक्षक सुनील जाखड़ ने बताया कि नाबालिक 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के मामले में दोनों नामजद आरोपियों सचिन गुर्जर और मंजीत जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…