दिल्ली की पहली जीत पर गांगुली को याद आया 25 साल पुराना टेस्ट मैच, कह दी दिल की बात
Updated on
21-04-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत आईपीएल 2023 में किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। टीम को शुरुआती पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद बीते गुरुवार को डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी जीत का खाता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खोला। डीसी ने केकेआर को एक लो स्कोरिंग रोचक मैच में आखिरी ओवर में चार विकेट से मात दी। इसी के साथ दिल्ली ने इस सीजन की अपनी पहली जीत भी दर्ज की।
बता दें कि आईपीएल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। वह डीसी की पहली जीत के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने 25 साल पुराने टेस्ट मैच को याद किया। अब सवाल उठता है कि आखिर गांगुली ने अपने बयान में दो दशक पुराने टेस्ट मैच का बात क्यों की? आइये इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली की पहली जीत पर गांगुली का बड़ा बयान
दरअसल, मैच के बाद जब इंट्रव्यू के दौरान सौरव गांगुली से पूछा गया कि आईपीएल 2023 में पहली जीत दर्ज करके कैसा महसूस हो रहा है। तो इस पर गांगुली ने 25 साल पुराने खेले गए टेस्ट मैैच में अपने पहले रन को याद किया। गांगुली ने कहा, यह जीत 25 साल पहले भारत के लिए मेरे पहले टेस्ट रन की तरह महसूस हुई'। इसके अलावा अपनी टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा,'हमने पहले भी गेंदबाजी अच्छी की है। लेकिन परेशानी हमारी बल्लेबाजी है। मुझे पता है हम अच्छ अच्छा नहीं खेले। हमें बेहतर बल्लेबाजी करने का रास्ता ढूंढ़ना होगा।' बहरहाल, इसके अलावा बात करें मैच की तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा था, जिसको डीसी ने चार विकेट और चार गेंद रहते हासिल कर लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…