कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
Updated on
04-04-2024 03:49 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उससे वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। झारखंड और राजस्थान से विधानसभा चुनाव लड़ चुके वल्लभ की नेटवर्थ करोड़ों में है। गौरव वल्लभ प्रोफेसर हैं जबकि उनकी पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। एडीआर के मुताबिक साल 2019 से 2023 के बीच चार साल में उनकी संपत्ति में चार करोड़ रुपये की तेजी आई। उनकी नेटवर्थ करीब 11,56,59,986 करोड़ रुपये है। एक नजर गौरव वल्लभ की चल और अचल संपत्ति पर...
गौरव वल्लभ ने साल 2019 में जमशेदपुर ईस्ट सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था। एडीआर के मुताबिक उस समय दिए गए हलफनामे में गौरव वल्लभ और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 7,48,21,093 रुपये थी। पिछले साल उन्होंने राजस्थान के उदयपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके परिवार की कुल वेल्थ बढ़कर 11,56,59,986 करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी चार साल में उनकी नेटवर्थ में चार करोड़ रुपये से अधिक तेजी आई। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में उनकी कुल इनकम 65,14,270 रुपये रही जबकि उनकी पत्नी की आय 36,23,420 रुपये रही। उनके पास 6,30,000 रुपये कैश हैं जबकि उनके बैंक अकाउंट्स में 1,57,89,600 रुपये जमा हैं। उनके पास 57,11,503 रुपये के गोल्ड बॉन्ड और 22,50,000 रुपये के शेयर हैं।
कितनी है अचल संपत्ति
गौरव वल्लभ के एनएसएस और पोस्टल सेविंग्स में 72 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। उनके परिवार के पास करीब 47 लाख रुपये की जूलरी भी है। इस तरह गौरव वल्लभ की कुल चल संपत्ति 4,35,82,872 रुपये और उनकी पत्नी की 2,27,09,094 रुपये है। कुल मिलाकर पति-पत्नी की चल संपत्ति 6,81,16,190 रुपये है। साथ ही गौरव वल्लभ के पास राजस्थान के कई शहरों में मकान और जमीन है जिनकी कीमत 3.17 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी के नाम गुरुग्राम में एक प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 1,58,08,796 रुपये है। दोनों के पास कुल 4,75,43,796 रुपये की अचल संपत्ति है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…