Select Date:

गौरी खान ने सुहाना को डेटिंग से जुड़ी दी सलाह

Updated on 19-09-2022 06:44 PM

कॉफी विद करण में इस बार करण जौहर की मेहमान बनकर आ रही हैं फैब्युलस लेडीज यानी गौरी खान, भावना पांडे और महीप कपूर। करण जौहर ने अपकमिंग शो  इसमें वह बॉलीवुड वाइव्स से बात करते नजर आ रहे हैं। शो का हाइलाइट गौरी खान हैं जिन्हें बहुत कम ही किसी चैट शो में देखा जाता है। करण के इस शो में शाहरुख का 'कैमियो' भी है यानी गौरी फोन पर उनसे बात करवाएंगी। इतना ही नहीं करण गौरी से पूछेंगे कि वह सुहाना को क्या डेटिंग अडवाइज देना चाहेंगी, जिसका वह मजेदार जवाब देंगी।

गौरी देती हैं बेटी को ये डेटिंग अडवाइस

कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान मेहमान बनकर आ रही हैं। साथ में उनकी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे भी होंगी। शो के प्रोमो में करण सहित ये चारों फ्रेंड्स बातचीत करते नजर आ रहे हैं। करण गौरी से पूछते हैं, वह सुहाना को एक क्या डेटिंग अडवाइज देती हैं? इस पर गौरी जवाब देती हैं, एक वक्त पर कभी भी दो लड़कों को डेट मत करना? करण महीप से पूछते हैं, वह किस ऐक्टर के साथ अपनी जोड़ी बनाना चाहेंगी? इस पर वह जवाब देती हैं, मैं रितिक रोशन के साथ अच्छी लगूंगी। इस पर करण उनका मजाक उड़ाते हैं।

गौरी ने किया शाहरुख को फोन

करण जौहर गौरी से पूछते हैं, अपनी और शाहरुख की लव स्टोरी को कौन सा टाइटल देना चाहेंगी? गौरी जवाब देती हैं, दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे क्योंकि उनकी शादी भी आसान नहीं थी। करण तीनों मेहमानों से सिलेब्रिटी को कॉल करने को बोलते हैं। इस पर गौरी फोन मिलाती हैं तो करण बोलते हैं, अगर शाहरुख फोन उठा लेंगे तो गौरी को 6 पॉइंट्स मिल जाएंगे। शाहरुख गौरी का फोन उठाते हैं और शाहरुख करण को हाय बोलते हैं। प्रोमो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर लोग गौरी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं कई लोग शाहरुख वाला सेग्मेंट देखने का इंतजार भी कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.