Select Date:

गौतम अडाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी 8.12 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ अंबानी को पीछे छोड़ा

Updated on 05-01-2024 02:08 PM

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरपर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। गौतम अडाणी ने शेयरों में आई तेजी के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं।

गौतम अडाणी की नेटवर्थ बढ़कर इस साल 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.12 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन यानी करीब 5 हजार करोड़ रुपए बढ़कर 97 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.07 लाख करोड़ रुपए पर है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीरी कारोबारी
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क 18.31 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी है। उनके बाद 14.06 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.98 लाख करोड़ रुपए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नेटवर्थ में तेजी
अडाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखी गई, जिस कारण अडाणी की नेटवर्थ बढ़ी है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने पिछले साल 24 जनवरी को गौतम अडाणी पर शेयर मैनिपुलेशन और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए थे, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

इन आरोपों के बाद, अडाणी की नेटवर्थ में लगभग 60% की कमी आई थी और यह 69 बिलियन डॉलर (5.7 लाख करोड़ रुपए) तक आ गई थी।

6 सदस्यीय कमेटी और सेबी कर रही थी जांच
केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर SEBI को भी जांच करने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने 3 जनवरी को अपने फैसले में 4 बड़ी बातें कही थी, जो एक तरह से अडाणी के लिए क्लीन चिट है।

  • सेबी ने 22 मामलों की जांच पूरी की, 2 मामलों में 3 महीने के भीतर जांच पूरी करें।
  • सेबी के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में दखल देने की इस अदालत की शक्ति सीमित है।
  • OCCPR की रिपोर्ट को सेबी की जांच पर संदेह के तौर पर नहीं देखा जा सकता।
  • जांच को सेबी से SIT को ट्रांसफर करने का कोई आधार नहीं है।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट के मालिक है अडाणी
गौतम अडाणी के नेतृत्व वाला अहमदाबाद का अडाणी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है। यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट का मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है। गौतम अडाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.